सहारनपुर में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की न्यू भगत सिंह कॉलोनी स्थित तीन करोड़ की कोठी से पुलिस ने 30 लाख रुपये कीमत का सामान कुर्क किया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में अदालत के आदेश पर मिर्जापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही ढोल बजवाकर मुनादी कराई। मौके पर क्षेत्र के लोगों की भीड़ लगी रही।
सोमवार की शाम पांच बजे थाना मिर्जापुर इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित पुलिस के साथ दाबकी मार्ग पर न्यू भगत सिंह कॉलोनी में हाजी इकबाल की कोठी पर पहुंचे। पुलिस ने कोठी से 10 सोफे, एक डबल बेड, तीन एसी, 10 पंखे, एक मोटरसाइकिल, एक बड़ी घड़ी, चार खाने की मेज, ग्लोकल यूनिवर्सिटी से संबंधित पैम्फलेट और दस्तावेज, दो अटैची, दो गीजर सहित अन्य घरेलू सामान कुर्क किया।
2 of 8
सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के मुताबिक, कोठी की कीमत तीन करोड़ और कुर्क किए सामान कीमत 30 लाख रुपये है। पुलिस दो ट्रक में सामान भरवाकर ले गई। इससे पूर्व ढोल बजवाकर मुनादी भी कराई गई। मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ लग गई।
3 of 8
सामान कुर्क।
- फोटो : amar ujala
इंस्पेक्टर के अनुसार यमुनानगर की पीड़िता की ओर से छह माह पहले हाजी इकबाल आदि के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला मिर्जापुर थाने पर दर्ज कराया था। 50 हजार का इनामी हाजी इकबाल फरार चल रहा है। एमपी एमएलए न्यायालय ने इसी मामले में हाजी इकबाल के संपत्ति के कुर्की के आदेश दिए थे।
4 of 8
कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
नहीं है कोठी का नक्शा पास, लगी थी सील
न्यू भगत सिंह कॉलोनी में हाजी इकबाल और उसके परिवार की चार कोठी है। पिछले दिनों तीन कोठी पर पुलिस जब्तीकरण की कार्रवाई के साथ बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त भी करा चुकी है।
5 of 8
कार्रवाई करती टीम।
- फोटो : amar ujala
वहीं सोमवार को पुलिस ने जिस कोठी से सामान कुर्क किया है, इस कोठी का विकास प्राधिकरण से नक्शा पास नहीं था। एसडीए ने एक वर्ष पूर्व यहां सील लगाई थी। पुलिस टीम के साथ एसडीए के जेई रोहित कुमार पाठक भी पहुंचे थे, जिनके सामने कोठी पर लगी सील खोली गई और कुर्की कार्रवाई हुई। इसके बाद फिर कोठी पर सील लगा दी गई।