फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Third Death in Khekra Fire Tragedy as Ankur Jain Succumbs to Injuries; Markets Shut

बागपत: अग्निकांड में तीसरी मौत, पत्नी-बेटी के बाद व्यापारी अंकुर जैन ने भी अस्पताल में दम तोड़ा ; बाजार बंद

Mon, 12 Oct 2026 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 12 Oct 2026 11:32 AM IST
सार

खेकड़ा के अग्निकांड में झुलसे व्यापारी अंकुर जैन ने सोमवार सुबह दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में उनकी पत्नी स्वाति, बेटी अनन्या और कपिल कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है। अंकुर की मौत के बाद व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे।

विज्ञापन
Third Death in Khekra Fire Tragedy as Ankur Jain Succumbs to Injuries; Markets Shut
व्यापारी अंकुर जैन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के खेकड़ा कस्बे में आठ अक्टूबर को मकान और परचून की दुकान में लगी आग के मामले में सोमवार सुबह एक और मौत हो गई। आग में गंभीर रूप से झुलसे व्यापारी विनय जैन के बेटे अंकुर जैन ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अंकुर की पत्नी स्वाति जैन, बेटी अनन्या और कपिल कुमार की भी मौत हो चुकी है। अंकुर की मौत की खबर से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई और व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखे।

विज्ञापन


मकान और दुकान में आग से झुलसे थे कई लोग
खेकड़ा कस्बे के बाजार में पुलिस चौकी के पास रहने वाले विनय जैन के मकान और परचून की दुकान में आठ अक्टूबर की सुबह करीब आठ बजे आग लग गई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर फटना बताई गई थी। हादसे में व्यापारी अंकुर जैन, पड़ोसी युवक जाहिद और घास मंडी निवासी बोरिंग का काम करने वाला कपिल कुमार गंभीर रूप से झुलस गए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत: चौधरी सुरेंद्र सिंह की रस्म पगड़ी आज, जयंत चौधरी और राकेश टिकैत पहुंचे; यज्ञ में दी आहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पत्नी-बेटी और कपिल की पहले हो चुकी मौत
आग में झुलसने और धुएं से दम घुटने के कारण अंकुर जैन की पत्नी स्वाति जैन (37) और बेटी अनन्या जैन (7) की मौत हो गई थी। वहीं, उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कपिल कुमार ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। अंकुर और जाहिद का भी अस्पताल में उपचार चल रहा था।

सोमवार तड़के अंकुर ने तोड़ा दम
परिजनों के अनुसार, अंकुर जैन की हालत पहले स्थिर बताई जा रही थी। सोमवार सुबह करीब तीन बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पहले ही पत्नी और बेटी को खोने के बाद अंकुर की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्यों की मौत से जैन समाज में भी शोक है।

अंकुर की मौत के बाद बाजार बंद
अंकुर जैन की मौत की खबर मिलते ही खेकड़ा के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में शोक फैल गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान नहीं खोले और बाजार बंद रखा। कस्बे में अग्निकांड को लेकर दुख का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed