फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौत से गांव में मातम: अहोई अष्टमी के दिन बुझ गए दो घरों के चिराग, तड़पता रहा युवक, वक्त पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, तस्वीरें

Thu, 28 Oct 2021 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 28 Oct 2021 08:35 PM IST
Saharanpur News: two student of 12th have died in bike accident in Deoband and see photos
सड़क हादसे में दो छात्रों की मौत। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद के देवबंद में सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर गुरुवार को साखन नहर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार इंटरमीडिएट के दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 



तलहेड़ी बुजुर्ग पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव अंबोली निवासी नितिन (22 वर्ष) पुत्र सतीश और आशीष नौटियाल (20 वर्ष) पुत्र नरेंद्र बाइक से देवबंद में कोचिंग पढ़ने जा रहे थे। गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे जब वह सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर स्थित गांव साखन नहर के समीप पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से टकरा गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहने हुए थे। जिसके चलते दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सीओ रजनीश उपाध्याय और कोतवाल योगेश शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों छात्रों के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Saharanpur News: two student of 12th have died in bike accident in Deoband and see photos
नितिन का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

उधर, दो छात्रों की मौत की जानकारी जब उनके गांव अंबोली पहुंची तो पूरे गांव में मातम पसर गया। ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। 

Saharanpur News: two student of 12th have died in bike accident in Deoband and see photos
आशीष का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक छात्रों के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। हादसा बाइक के अनियंत्रित होने से हुआ। दोनों छात्र बिना हेलमेट के ही बाइक चला रहे थे। यदि वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

विज्ञापन
Saharanpur News: two student of 12th have died in bike accident in Deoband and see photos
नितिन और आशीष का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

अहोई अष्टमी के दिन ही बुझ गए दो घरों के चिराग
अंबोली निवासी इंटरमीडिएट के छात्र नितिन और आशीष के परिजनों को यह आभास नहीं था कि अहोई अष्टमी के पर्व पर उनके घरों के चिराग बुझ जाएंगे। दोनों छात्रों की माताओं ने अपने पुत्रों की लंबी आयु के लिए व्रत भी रखा था। दोनों ही छात्रों के घरों में उनकी मौत से कोहराम मचा हुआ है।

Saharanpur News: two student of 12th have died in bike accident in Deoband and see photos
हादसे के बाद सड़क पर पड़ा युवक। - फोटो : amar ujala

करीब एक घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस
स्टेट हाईवे पर गुरुवार को हुए हादसे के दौरान एक युवक गंभीर अवस्था में घटनास्थल पर पड़ा तड़पता रहा। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाने के लिए 108 नंबर पर कॉल की। करीब एक घंटे तक भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। जिसको लेकर लोगों में काफी रोष है। लोगों का कहना था कि यदि समय रहते घायल युवक को उपचार मिल जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed