फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कलह बनी काल: पत्नी को मौत की नींद सुलाकर खुद फांसी के फंदे पर झूला पति, 11 दिन के मासूम के सिर से उठा मां-बाप का साया

Sat, 18 Sep 2021 06:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 Sep 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur News: man killed of his wife and suicide himself by hanging from fan , ten days old baby left behind
पति-पत्नी व सुसाइड नोट का फोटो। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी में घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर देकर पत्नी की हत्या कर दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महज डेढ़ साल पहले शादी हुई और 11 दिन पहले ही घर में बेटे का जन्म हुआ। इससे दलीप के घर में खुशी छायी हुई थी, लेकिन पत्नी से चल रही अनबन के कारण वह परेशान रह रहा था। यही वजह रही कि दलीप ने अपने 11 दिन के मासूम की परवाह किए बिना ही पहले तो पत्नी प्रतिभा को जहर देकर मार दिया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्या और आत्महत्या की वारदात के बाद मासूम के सिर से मां बाप का साया ही उठ गया है। घटना के बाद हर कोई यही कह रहा था कि ऐसा कदम उठाने से पहले इस मासूम के बारे में तो सोचा होता।  



गांव धर्मपुर सरावगी में पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले दलीप ने सुसाइट नोट में वह सब कुछ लिखा है, जिस वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। सुसाइड नोट में उसने लिखा, जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं। जब मेरी शादी हुई थी सभी बहुत खुश थे, लेकिन मैं नहीं। पता नहीं था कि जिससे शादी कर रहा हूं, वह हमारे घर को बर्बाद कर देगी। रात (प्रतिभा) ने पवित्र रिश्ते को लेकर बेहद शर्मनाक आरोप लगाया। उसके सास ससुर ने भी इसी प्रकार के आरोप लगाए हैं। दोस्तों पता नहीं एक-एक दिन कैसे काट रहा था। प्रतिभा की वजह से मैं बहुत परेशान हो गया हूं। इसी के चलते प्रतिभा को खत्म कर रहा हूं और अपने आपको भी।

Saharanpur News: man killed of his wife and suicide himself by hanging from fan , ten days old baby left behind
दंपती का फाइल फोटोष - फोटो : amar ujala

आगे लिखा मां, मामा के यहां गई हुई है। मैं अपने होशोहवास में प्रतिभा को और अपने को खत्म कर रहा हूं। मेरे बच्चे का नाम यश है और ये बच्चा मेरी मां को दिया जाए और हां मेरी मां और दोनों बहनों के आने तक मेरा अंतिम संस्कार न किया जाए। बता दें कि जिन पवित्र रिश्तों का जिक्र दलीप ने सुसाइड नोट में किया है। लोकलाज के चलते उस रिश्ते का खुलासा नहीं किया जा सकता।

दलीप ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा दिया था। सुसाइड नोट में सबसे नीचे अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था। बताया गया है कि दलीप बेहद खुशमिजाज था। जो पिता की मौत के बाद मां और पत्नी के साथ रहता था। उसकी दोनों बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है।

Saharanpur News: man killed of his wife and suicide himself by hanging from fan , ten days old baby left behind
सुसाइड नोट। - फोटो : amar ujala

पहले दोनों के आत्महत्या की मिली थी सूचना 
सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पहले तो पुलिस को यही सूचना मिली थी कि महिला ने जहर खा लिया है और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर छानबीन में दलीप की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी को मारकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur News: man killed of his wife and suicide himself by hanging from fan , ten days old baby left behind
महिला की हत्या। - फोटो : amar ujala

 बेटे के पैदा होने पर छुट्टी लेकर आया था दलीप 
दलीप उत्तराखंड की एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करता था। परिवार में बेटे का जन्म होने पर ही वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था। 

विज्ञापन
Saharanpur News: man killed of his wife and suicide himself by hanging from fan , ten days old baby left behind
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दलीप कुमार (26) ने पहले तो पत्नी प्रतिभा (22) को जहर दे दिया। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दलीप फांसी पर लटका हुआ था और बेड पर प्रतिभा का शव पड़ा था।

सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। डेढ़ वर्ष पूर्व दलीप की शादी थाना कुतुबशेर के बेतिया गांव निवासी मौसम की बेटी प्रतिभा के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच अनबन रहने लगी। उन्होंने शायद ही यह सोचा होगा कि ये अनबन उनके बच्चे से मां बाप का साया ही छीन लेगी। शनिवार को दंपती को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed