फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सहारनपुर को मिली बड़ी सौगात: पढ़िए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण की ये खास बातें, तस्वीरें भी हैं खास

Thu, 02 Dec 2021 07:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 02 Dec 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur has received the gift of university, read the highlights of speech of Chief Minister Yogi Adityanath
सीएम योगी और अमित शाह ने सहारनपुर को बड़ी सौगात दी। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय की मांग दशकों पुरानी थी, जिसे पूर्व की सरकारें नजरअंदाज करती रहीं। भाजपा सरकार ने मांग को पूरा किया है। सत्र 2022 से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। 



उन्होंने कहा कि सहारनपुर प्रदेश का ऐसा जनपद है, जो सीमा से लगा हुआ है। सहारनपुर की पहचान हस्तकला, उद्योग और कृषि के क्षेत्र में रही है, लेकिन शिक्षा के लिहाज से यहां कुछ खास नहीं था। यहां के लोग दशकों से विश्वविद्यालय की मांग कर रहे थे। पूर्व में रही बसपा और सपा की सरकारों के सामने भी विश्वविद्यालय की मांग उठी, लेकिन बीती सरकारों के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं था। ऐसे में उत्तर प्रदेश में शिक्षा, विकास, रोजगार की बात नहीं होती थी। हमने 2017 में सत्ता में आते ही विश्वविद्यालय की मांग को पूरा करने का वादा किया था, जिसे आज पूरा किया जा रहा है।

Saharanpur has received the gift of university, read the highlights of speech of Chief Minister Yogi Adityanath
मंच पर सीएम योगी, मंत्री अमित शाह और अन्य नेता। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि मां शाकंभरी ज्ञान, शक्ति और उन्नति की देवी हैं, जिनके नाम पर विश्वविद्यालय शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिलान्यास के बाद तेजी से काम होगा सत्र 2022 से कक्षाओं का संचालन शुरू हो जाएगा। शिलान्यास के साथ ही नोटिफिकेशन भी जारी किया जा रहा है। उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय के शुरू होने के बाद सहारनपुर उच्च शिक्षा का हब बनेगा, जिसका लाभ यहां के युवा उठाकर अपना और परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाएंगे।

Saharanpur has received the gift of university, read the highlights of speech of Chief Minister Yogi Adityanath
मंच पर सीएम योगी और अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विवि से मिलने वाली डिग्री पर होगी मां शाकंभरी की फोटो: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वविद्यालय की जो डिग्री विद्यार्थियों को मिलेगी, उस पर मां शाकंभरी देवी की फोटो छपी होगी, जब भी विश्वविद्यालय का पढ़ा हुआ युवा देश या विदेश में नौकरी करने जाएगा तो वहां डिग्री के जरिए मां शाकंभरी देवी और सहारनपुर का नाम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur has received the gift of university, read the highlights of speech of Chief Minister Yogi Adityanath
मंच से बोलते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में अब दंगाई नहीं बल्कि बेहतर शिक्षा हासिल कर बेटे-बेटियां अधिकारी बन रहे हैं। आज बेटियों को सुरक्षा की चिंता नहीं है।

विज्ञापन
Saharanpur has received the gift of university, read the highlights of speech of Chief Minister Yogi Adityanath
सहारनपुर में मंच पर सीएम योगी, मंत्री अमित शाह, उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और अन्य नेता। - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क पर ध्यान दे रही है। सहारनपुर से दिल्ली का सफर पहले आठ घंटे में तय होता था, अब ढाई घंटे में हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed