फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला लाइव: रैन बसेरे बदहाल, खुले में फर्श पर सो रहे तीमारदार, कैमरे में कैद हुई लापरवाही ये तस्वीरें

Fri, 26 Nov 2021 02:34 PM IST
कपिल kapil जगदीप कुमार, अमर उजाला सहारनपुर
जगदीप कुमार, अमर उजाला सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Nov 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Saharanpur Amar Ujala Live: Negligence has to the fore in District Hospital and District Women Hospital and see photos
जिला अस्पताल में नीचे सोते तीमारदार - फोटो : amar ujala

सहारनपुर में जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में तीमारदारों के लिए पांच रैन बसेरों की व्यवस्था तो है, मगर अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक भी रैन बसेरे में व्यवस्था अच्छी नहीं है। अमर उजाला ने बुधवार की रात दोनों अस्पतालों में जाकर रैन बसेरों की व्यवस्थाओं की पड़ताल की। रैन बसेरों में तो सन्नाटा पसरा मिला, जबकि तीमारदार ठंड भरी रात में फर्श पर सोते मिले। कुछ लोग पर्ची काउंटर के सामने लेटे नजर आए। पेश है रिपोर्ट...



रात 10 बजे
एसबीडी जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड के बाहर रैन बसेरा बना है। यहां नौ बेड डाले गए हैं। रात दस बजे बेड पर गद्दे और चादरें बिछी मिलीं, मगर ओढ़ने के लिए कंबल नहीं थे। ऐसे में तीन ही बेड पर लोग मिले, वह भी अपने कंबल और चादर लिए थे। शेष बेड खाली रहे। 

रात 10:10 बजे  
एसबीडी जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड के सामने रैन बसेरा बना हुआ है। लाइट की व्यवस्था नहीं होने की वजह से रैन बसेरे में अंधेरा छाया हुआ मिला। चार बेड पड़े मिले, जिन पर धूल चढ़ी हुई है। शौचालय का दरवाजा टूटा मिला तथा भीतर कचरा भरा हुआ था। वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार बरामदे में फर्श पर सोते मिले।

Saharanpur Amar Ujala Live: Negligence has to the fore in District Hospital and District Women Hospital and see photos
लापरवाही। - फोटो : amar ujala

रात 10:15 बजे 
हड्डी वार्ड के सामने भी एक रैन बसेरा बना हुआ था, जिसके भीतर अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन प्लांट फिट करा दिया है। ऐसे में तीमारदार वार्ड के बाहर बरामदे में लेटे नजर आए।

Saharanpur Amar Ujala Live: Negligence has to the fore in District Hospital and District Women Hospital and see photos
सहारनपुर में लापरवाही का हाल। - फोटो : amar ujala

रात 10:25 बजे  
जिला महिला अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग के ठीक सामने रैन बसेरा बना हुआ है, मगर अस्पताल प्रशासन ने उसके फ्रंट को ऑक्सीजन प्लांट से ढक दिया है। रैन बसेरे में तीन बेड पड़े मिले, जिन पर गद्दा और चादर तक नहीं थी। इसकी वजह से सन्नाटा पसरा नजर आया। रैन बसेरा ऑक्सीजन प्लांट के पीछे होने की वजह से वहां महिलाओं की सुरक्षा नहीं रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Saharanpur Amar Ujala Live: Negligence has to the fore in District Hospital and District Women Hospital and see photos
फर्श पर सोते तीमारदार - फोटो : amar ujala

रात 10:30 बजे 
जिला महिला अस्पताल में वार्ड के सामने एक रैन बसेरा बना है, जो चारों ओर से अच्छे से कवर किया गया है, मगर रैन बसेरे के भीतर कोई बेड नहीं मिला। चारों ओर बैठने के लिए सीमेंट के स्लैब बनाए गए हैं, जिन पर सो पाना मुश्किल है। ऐसे में रैन बसेरे में सन्नाटा और महिलाएं बाहर फर्श पर सोती नजर आईं।

विज्ञापन
Saharanpur Amar Ujala Live: Negligence has to the fore in District Hospital and District Women Hospital and see photos
रैन बसेरे में बिना गद्दे के डाले गए बेड। - फोटो : amar ujala

रैन बसेरे तीमारदारों की सुविधा के लिए बने हैं। यदि उनमें बुनियादी सुविधाएं तक नहीं हैं तो यह गंभीर मामला है। दोनों अस्पतालों के जिम्मेदार अधिकारियों को पत्र लिखकर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed