फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है प्रधानमंत्री का दिल, किसानों का कर रहे अपमान : प्रियंका गांधी

Wed, 10 Feb 2021 11:28 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Feb 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi heart beats for Kharabapati friends, insulating farmer: Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में आयोजित किसान महापंचायत में प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान का दिल देश की धरती के लिए धड़कता है क्योंकि वह धरती को सींचता है। देश को किसान ने ही श्वेतक्रांति के जरिये आत्मनिर्भर बनाया है।



कहा कि इसी किसान का बेटा सीमा पर सुरक्षा करता है और अपनी जान तक दे देता है। उसी किसान का बेटा प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भी तैनात रहता है, लेकिन प्रधानमंत्री किसान का दिल नहीं पहचान रहे, बल्कि रोजाना अपमान कर रहे हैं। इनकी पार्टी के लोग किसानों को आतंकवादी, देशद्रोही कहते हैं। 

PM Narendra Modi heart beats for Kharabapati friends, insulating farmer: Priyanka Gandhi
प्रियंका गांधी - फोटो : amar ujala

प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद संसद में किसानों का अपमान किया और हंसकर किसानों को आंदोलनजीवी कहा। किसान का मजाक उड़ाने वाला और आतंकवादी कहने वाला कभी देशभक्त नहीं हो सकता।

कहा 78 दिनों से किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठा है। मोदी जी अमेरिका, पाकिस्तान, चीन हो आए मगर किसान के पास जाने की फुर्सत नहीं है। किसानों की बात तक सुनने को तैयार नहीं हैं। उल्टे इनके मंत्रियों ने अपशब्द बोले और शहीद 215 किसानों का अपमान किया।

PM Narendra Modi heart beats for Kharabapati friends, insulating farmer: Priyanka Gandhi
मंच से बोलती प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जो हवाई अड्डे, रेलवे, एलआईसी, बीएसएनएल, एयर इंडिया, एनटीपीसी, बीएचईएल बेच देता है, उससे क्या उम्मीद रख सकते हैं। कांग्रेस पार्टी और हम सब किसान के साथ खड़े हैं। अब पीछे नहीं हटना है, आंदोलन किसानों के अस्तित्व का है। जब तक कानून रद्द नहीं होंगे, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे। धर्म और जाति के नाम पर बंटवारा नहीं होने देंगे, बल्कि सबको जोड़ेंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi heart beats for Kharabapati friends, insulating farmer: Priyanka Gandhi
किसान महापंचायत में पहुंची भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बोलीं, राक्षस रूपी हैं तीनों कृषि कानून, आंदोलन में हम किसानों के साथ 
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि पीएम के 56 इंच के सीने में छोटा सा दिल है जो किसानों के लिए नहीं, बल्कि खरबपति मित्रों के लिए धड़कता है। तीनों कृषि कानून राक्षस रूपी हैं, जो किसानों को मारना चाहते हैं। कांग्रेस की सरकार आने पर तीनों कृषि कानून रद्द किए जाएंगे और एमएसपी दिलाया जाएगा। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi heart beats for Kharabapati friends, insulating farmer: Priyanka Gandhi
मंच पर पहुंचे दिग्गज नेता - फोटो : अमर उजाला

बुधवार को चिलकाना में कांग्रेस ने किसान पंचायत का आयोजन किया। इसमें पहुंचीं प्रियंका गांधी ने कहा कि कृषि कानून पीएम मोदी के खरबपति मित्रों के लिए जमाखोरी के दरवाजे खोलेगा। खरबपति और करोड़पति लोग प्राइवेट मंडियां खोलेंगे और फिर सरकारी मंडियों को बंद कर दिया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed