फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब थे लोग, हेलीपैड के बाहर उमड़ा हुजूम, पुलिस अफसरों के छूटे पसीने

Sat, 06 Apr 2024 04:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Apr 2024 04:30 PM IST
विज्ञापन
PM Modi rally Saharanpur, people were desperate to see of Prime Minister
सहारनपुर में पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित राधा स्वामी सत्संग मैदान में जनसभा को संबोधित किया। पीएम की रैली के दौरान जमकर मोदी और योगी के नारे लगे।



जैसे ही जनसभा स्थल के ऊपर भारतीय वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर मंडराते दिखाई दिए हेलीपैड के बाहर लोगों का हुजूम का उमड़ पड़ा। हर कोई पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेताब था। सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को हेलीपैड के सामने से हटाने में बेबस नजर आए।

बता दें कि 11:30 मिनट पर रैली स्थल के ऊपर दो हेलीकॉप्टरों के मंडराने की आवाज सुनाई दी तो भीड़ हेलीपैड की तरफ दौड़ पड़ी। भीड़ का हुजूम पहुंचने से सड़क जाम हो गई।

PM Modi rally Saharanpur, people were desperate to see of Prime Minister
सहारनपुर में पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कोई पेड़ पर तो कोई पोल पर चढ़कर और बहुत से लोग एक-दूसरे के कंधे पर बैठकर पीएम मोदी की झलक पाने के लिए बेचैन थे। तीन मिनट बाद पीएम मोदी समेत दोनों हेलीकॉप्टरों ने लैंड किया, धूल के गुब्बार के बीच भी भीड़ अपनी जगह से नहीं डिगी।

PM Modi rally Saharanpur, people were desperate to see of Prime Minister
पीएम मोदी की रैली। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर की पंखुडियां थमी और दो मिनट बाद 11 बजकर 38 मिनट पर पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से बाहर निकले और हेलीपैड के बाहर जुटी भीड़ का अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi rally Saharanpur, people were desperate to see of Prime Minister
रैली में पहुंचे लोग। - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रिसीव किया। इसके बाद पीएम का काफिला मंच के लिए रवाना हो गया।

विज्ञापन
PM Modi rally Saharanpur, people were desperate to see of Prime Minister
पीएम की रैली। - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा कारणों से ब्लॉक किया दिल्ली रोड
पीएम के मंच पर पहुंचने के बाद हेलीपैड के पास सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली रोड ब्लॉक कर दिया गया। पुलिस प्रशासन ने जनसभा स्थल के गेट के बाहर सड़क पर बेरिकेडिंग और रस्सा लगाकर रोड ब्लॉक कर दिया। शहर की तरफ जाने वालों लोगों को यहां से वापस किया जा रहा था। भाषण के बाद पीएम के हेलीपैड पहुंच कर उड़ान भरने के बाद ही रोड खोला गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed