फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद निशांत की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, लगे हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

Mon, 25 Jan 2021 07:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 25 Jan 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Martyr Nishant Sharma was cremated in Saharanpur and see photos
शहीद निशांत की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

जब तक सूरज चांद रहेगा, निशांत तेरा नाम रहेगा, वंदेमातरम, भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, निशांत शर्मा अमर रहे... जैसे नारों के साथ सोमवार को शहीद नायक निशांत शर्मा की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। वहीं शहीद की पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Martyr Nishant Sharma was cremated in Saharanpur and see photos
निशांत की मां का भी रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर के न्यू शारदानगर स्थित आवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा अंबाला रोड स्थित शिवपुरी श्मशान घाट पर संपन्न हुई। यहां दोपहर 12.50 बजे शहीद के भाई ऋषभ ने मुखाग्नि दी। छोटे भाई और सेना में नायक शुभम ने भी उसके साथ परिक्रमा की। अंतिम यात्रा के दौरान हिंदुस्तान जिंदाबाद के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे गूंजते रहे।

Martyr Nishant Sharma was cremated in Saharanpur and see photos
निशांत की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू कश्मीर में सीमा पार से की गई फायरिंग में शहीद हुए निशांत शर्मा का शव रविवार देर रात 10.35 बजे आवास पर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। रात से ही युवाओं सहित हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और सुबह होने तक तो सर्किट हाउस रोड पर करीब तीन किलोमीटर तक हजारों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बच्चे, बड़े, बुजुर्ग, महिलाओं सहित अन्य लोग अंतिम यात्रा शुरू होने का इंतजार करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Martyr Nishant Sharma was cremated in Saharanpur and see photos
शहीद के पिता से बात करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वहीं सोमवार सुबह करीब दस बजे डीएम अखिलेश सिंह, एसएसपी डॉ. एस चनप्पा के अलावा रिमाउंट डिपो के सैन्य अफसर, जवान और बैंड पार्टी पहुंची। इसके बाद जैसे ही शहीद का ताबूत गली में आया तो छतों से फूल बरसने लगे और मुख्य मार्ग पर खड़े सैन्य वाहन तक पहुंचने तक जोशीले नारे गूंजते रहे। श्मशान स्थल पहुंचने तक रास्ते में हजारों लोग शहीद के वाहन की झलक पाने को बेताब रहे। पूरे मार्ग पर शहीद के ताबूत पर फूल बरसते रहे और नारे लगते रहे।

विज्ञापन
Martyr Nishant Sharma was cremated in Saharanpur and see photos
शहीद निशांत की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला

आगे के काफिले में राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी सहित सांसदों, विधायकों सहित अन्य नेता और अफसर शामिल रहे। अंतिम यात्रा में उमड़े सैलाब को संभालने में अफसरों और पुलिस की टीमों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। श्मशान घाट में प्रवेश को लेकर भीड़ ने काफी हंगामा भी किया। एसएसपी डॉ. एस चनप्पा, एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित अन्य अफसरों ने बड़ी मुश्किल से आधी भीड़ को गेट से बाहर रोका। काफी देर के बाद यहां शहीद का शव अंदर लाया जा सका। अंत्येष्टि से पूर्व राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, सांसदों, विधायकों सहित अन्य ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ शहीद निशांत की चिता को मुखाग्नि दी गई। इस दौरान सभी लोगों ने फिर से निशांत अमर रहे, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed