उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के लिंक रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी दूसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान आवास के बाहर आईटीबीपी के जवान तैनात हैं। बताया गया कि सांसद के एक आवास पर ताला लगा हुआ है, जबकि सांसद के दूसरे आवास पर आयकर विभाग के अधिकारी जांच पड़ताल में लगे हैं। मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे आयकर विभाग की पांच टीमों ने आइटीबीपी के जवानों के साथ छापे की कार्रवाई शुरू की थी, जो दूसरे दिन भी जारी है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीमें हरियाणा और दिल्ली से आई हैं। दोनों आवास के अलावा बसपा सांसद की हरोड़ा स्थित फैक्टरी और ऑफिस पर छापे की कार्रवाई चल रहा है। वहीं जिन स्थानों पर आयकर विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी हैं उसे पूरे क्षेत्र को आईटीबीपी के जवानों ने घेरा हुआ है। आवास व फैक्टरी की छतों पर भी हथियारों से लैस जवान तैनात हैं।
2 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दूसरे दिन भी दिल्ली और देहरादून से आई आयकर विभाग की टीम उनके तीन आवास, दफ्तर और फैक्टरी पर डेरा डाले हुए हैं। इस दौरान सांसद समेत सभी परिजनों और कर्मचारियों को घरों, दफ्तर और फैक्टरी से बाहर नहीं निकलने दिया।
3 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बसपा सांसद के तीन घरों, दफ्तर और हरौड़ा में स्थित मीट फैक्टरी पर छापे की कार्रवाई शुरु की थी। आईटीबीपी के जवानों ने बसपा सांसद के लिंक रोड स्थित दोनों घरों, दफ्तर और ढोलीखाल स्थित पुराने आवास की घेराबंदी कर रखी है।
4 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
हरोड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट पर जांच-पड़ताल जारी रही। आयकर विभाग की टीम लगातार जांच पड़ताल में जुटी हैं। प्लांट मे कार्य करने वाले कर्मचारियों को मंगलवार देर रात प्लांट से बाहर जाने दिया गया। देर रात बाहर खड़ी आयकर विभाग की गाड़ियों को प्लांट के अंदर ले जाया गया।
5 of 6
आयकर विभाग की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
देर रात्रि तक चली जांच के बाद बुधवार सुबह फिर से टीम जांच पड़ताल में जुटी रहीं। इस दौरान किसी को भी प्लांट से बाहर या अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई है। टीम की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी के जवान पूरी रात ड्यूटी में खडे रहे।