उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में खिलाड़ियों के साथ हुए दुर्व्यवहार का मामला पूरे देश में वायरल हो गया है। जहां इस मामले में जिला क्रीड़ा अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है तो वहीं भाजपा सांसद ने ही कड़ी नाराजगी जताई है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई हुई है।
पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने खिलाड़ियों के साथ हुए दुर्व्यवहार पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सवाल किया कि क्या खेलों का उद्धार करने के लिए उसे राजनेताओं और उनके प्रतिनिधियों से बचाकर रखना चाहिए?
2 of 7
भाजपा सांसद वरुण गांधी
- फोटो : फाइल फोटो
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर सहारनपुर का एक वीडियो वायरल किया है, जिसमें जहां राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों को जमीन पर खाना परोसा जा रहा है। उन्होंने लिखा कि खिलाड़ियों का लगातार होता अपमान देश के लिए शर्म की बात है।
3 of 7
खिलाड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
ये था पूरा मामला
राज्य कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने सहारनपुर आईं बालिका खिलाड़ियों को ठीक से रोटी तक नसीब नहीं हुई थीं। उनको दोपहर के भोजन में अधपके चावल परोसे गए थे और कई खिलाड़ियों को रोटी तक नहीं मिली थीं। ऐसे में वह सब्जी और सलाद से ही पेट भरती नजर आईं। चावल और पूरियां तैयार कर शौचालय में रखवाई गईं, जहां दुर्गंध के कारण खड़े होना तक मुश्किल हो रहा था।
4 of 7
खाना के इंतजार में खड़ी खिलाड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के द्वारा राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिकाओं की प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर सहारनपुर को मिला था। प्रतियोगिता यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई जा रही थी। प्रतियोगिता में 17 मंडलों और एक खेल छात्रावास की टीमें प्रतिभाग कर रही थीं। प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। खिलाड़ियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्टेडियम में ही की गई थी।
5 of 7
खाना के इंतजार में खड़ी खिलाड़ीं
- फोटो : अमर उजाला
खास बात यह है कि भोजन स्वीमिंग पूल परिसर में तैयार किया गया। जहां कच्चा राशन चेंजिंग रूम और शौचालयों में रखा गया। यहीं पर बाहर ईंटों का चूल्हा बनाकर भोजन तैयार किया गया, जिसे तैयार करने के बाद शौचालय में रखा गया। चावल की बड़ी परात और पूरियां कागज पर शौचालय के फर्श पर रखी मिलीं थीं। खिलाड़ियों को कच्चे चावल परोसे गए, जिनको कई खिलाड़ियों ने खाने से मना कर दिया था।