जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अली हसन बनाए गए पंकज पंत से लखनऊ में एटीएस ने पूछताछ की। नितिन पंत मौलाना कलीम से संबंधित कई अहम जानकारियां एटीएस को दी हैं।
कोतवाली मंडी क्षेत्र में पांवधोई स्थित श्री बालाजी घाट में पर रह रहे उत्तराखंड के नैनीताल निवासी नितिन पंत ने बताया था कि 2010 में वह नौकरी की तलाश में राजस्थान के मेवात गया था, जहां पर नौकरी का झांसा देकर दूसरे वर्ग के कुछ लोग उसे एक धार्मिक स्थल में ले गए थे। वहां पर हथियारों के बल पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया था और उसका नाम अली हसन रख दिया था। इसके बाद उसे मुजफ्फरनगर के फूलत स्थित एक मदरसे में रखा गया, जहां पर मौलाना कलीम सिद्दीकी से उसकी कई बार मुलाकात हुई थी। आरोप लगाया कि मौलाना कलीम उस पर लड़कियों को फंसाने और युवकों का धर्मांतरण करने का दबाव बनाता था। इसके बदले उसे रुपये, मकान और शादी कराने का लालच दिया जाता था।
2 of 6
नितिन पंत ने पुलिस में दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे नागल के उमाही और रामपुर मनिहारान स्थित मदरसे में रखा गया था, जहां से वह किसी प्रकार बचकर श्री बालाजी घाट पर पहुंचा था।
3 of 6
नितिन पंत ने पुलिस में दी तहरीर
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन पूर्व मौलाना कलीम की गिरफ्तारी पर नितिन पंत ने एसपी सिटी राजेश कुमार को तहरीर देकर उसकी ओर से भी रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। इस मामले में शुक्रवार को लखनऊ एटीएस नितिन पंत को बालाजी घाट से लखनऊ ले गई। शनिवार को नितिन पंत से एटीएस आईजी एटीएस जीएस गोस्वामी ने करीब ढाई घंटे पूछताछ की। नितिन पंत ने मौलाना कलीम से संबंधित कई अहम जानकारियां एटीएस को दी हैं।
4 of 6
मौलाना कलीम सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय सचिव निपुण भारद्वाज ने बताया कि नितिन पंत उनके संरक्षण में बालाजी घाट पर रहा है। हिंदू संगठनों ने नितिन का शुद्धिकरण कराकर उसे दोबारा हिंदू बनाया था। एटीएस पूछताछ के लिए नितिन पंत को ले गई है, जिन्हें पूछताछ के बाद छोड़ दिया जाएगा।
5 of 6
धर्मांतरण का मामला: मौलाना कलीम सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
कई धार्मिक स्थलों में चल सकता है सर्च ऑपरेशन
निपुण भारद्वाज ने बताया कि एटीएस के अधिकारी उनके संपर्क में है। जनपद में भी एटीएस के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों का कहना है कि एटीएस जल्द जनपद के कई मदरसों सर्च ऑपरेशन चला सकती है।