{"_id":"6aa166dadfebdb82d3017ee9","slug":"teenage-girl-leaves-home-after-being-lured-by-a-young-man-on-instagram-fir-registered-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108722-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: इंस्टाग्राम पर युवक के बहकावे में घर से निकली छात्रा, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: इंस्टाग्राम पर युवक के बहकावे में घर से निकली छात्रा, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर एक युवक के संपर्क में आने के बाद 15 वर्षीय किशोरी घर से लापता हो गई। परिजनों ने युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी निवासी किशोरी कक्षा 12 में पढ़ती है। उसके पिता के अनुसार, किशोरी की इंस्टाग्राम के माध्यम से शामली जिले के एक गांव निवासी युवक से बातचीत होती थी। आरोप है कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वह युवक के बहकावे में आकर घर से चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारी में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद पल्लवपुरम थाने में शिकायत दी गई। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। किशोरी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।