{"_id":"6aa165bddda59ebb3e09798f","slug":"mini-school-bus-and-alto-car-collide-student-injured-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108719-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत, छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत, छात्र घायल
विज्ञापन
- हादसे के बाद हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहन हटवाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। दिल्ली-दून हाईवे पर चौहान मार्केट के सामने बुधवार दोपहर दयावती मोदी अकादमी की मिनी स्कूल बस और ऑल्टो कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार एक छात्र घायल हो गया। दुर्घटना के समय बस में करीब 15 छात्र-छात्राएं सवार थे। अचानक हुई टक्कर से बस में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ऑल्टो कार चालक मौके से फरार हो गया। दोनों वाहन हाईवे पर खड़े होने से यातायात प्रभावित हो गया और कुछ देर में वाहनों की कतार लग गई।
हादसा दोपहर करीब दो बजे हुआ। स्कूल बस चालक रुहासा गांव निवासी अशरफ करीब 15 छात्र-छात्राओं को लेकर दौराला की ओर जा रहा था। इसी दौरान चौहान मार्केट के सामने बस की ऑल्टो कार से टक्कर हो गई। ऑल्टो कार चालक डॉ. रामचंद्र चौधरी निवासी अक्षरधाम कॉलोनी भी स्कूल से बच्चे लेकर अपने घर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। बस में सवार एक छात्र को चोट आई। हालांकि अन्य छात्र-छात्राएं सुरक्षित रहे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई और पुलिस को सूचना दी।
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। सड़क पर दोनों क्षतिग्रस्त वाहन खड़े होने के कारण पीछे वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल छात्र को प्राथमिक उपचार दिलाया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि हादसे में एक छात्र मामूली रूप से घायल हुआ। अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। हालांकि, पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -