फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Middle-aged man falls from moving Rapido bike, dies.

Gurugram News: चलती रैपिडो बाइक से गिरा अधेड़, हुई मौत

Wed, 09 Sep 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged man falls from moving Rapido bike, dies.
- बीमार चल रहा था अधेड़, हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका
विज्ञापन

- सेक्टर-56 थाना पुलिस कर रही मामले की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र में आठ सितंबर की दोपहर चलती रैपिडो बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह स्पष्ट होगी। सेक्टर-56 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतक की पहचान गोंडा, उत्तर प्रदेश के रगड़गंज गांव निवासी शान मोहम्मद (44) के रूप में हुई है। वह वर्तमान में गुरुग्राम के सेक्टर-51 में किराये पर रहते थे और कारपेंटर का काम करते थे। पुलिस के अनुसार शान मोहम्मद आठ सितंबर को सेक्टर-56 में काम करने गए थे। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। काम के दौरान अचानक उन्हें घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने घर लौटने का फैसला किया।
विज्ञापन

शान मोहम्मद ने सेक्टर-51 स्थित अपने घर जाने के लिए रैपिडो बाइक बुक की थी। बाइक से सेक्टर-56 से कुछ दूर पहुंचने के बाद वह अचानक चलती बाइक से नीचे गिर गए। रैपिडो चालक ने उन्हें सड़क पर बेहोशी की हालत में देखा। उसने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शान मोहम्मद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह-
जांच अधिकारी जगबीर सिंह ने बताया कि बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस मामले की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article