फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रसिद्ध शाकंभरी देवी मंदिर में मत्था टेक प्रियंका गांधी ने लिया ये बड़ा संकल्प, तस्वीरें

Wed, 10 Feb 2021 03:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 10 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi has worship in Shakumbhari devi temple at Saharanpur and see photos
प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका गांधी किसानों का दर्द जानने के लिए आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पहुंची हैं। अपने तय समय से कुछ देर बाद पहुंचीं प्रियंका गांधी ने सबसे पहले शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर में मत्था टेककर पूजा-अर्चना की।

Congress National General Secretary Priyanka Gandhi has worship in Shakumbhari devi temple at Saharanpur and see photos
प्रियंका गांधी ने शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान प्रियंका गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता इमरान मसूद और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रहे। उधर, प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी लेने वालों की भी मंदिर परिसर में काफी भीड़ रही। वहीं कई लोगों ने दूर से ही प्रियंका गांधी के साथ सेल्फी ली।

Congress National General Secretary Priyanka Gandhi has worship in Shakumbhari devi temple at Saharanpur and see photos
शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि ग्राम रायपुर स्थित खानकाह में हजरत रायपुरी की दरगाह में हाजरी लगाने के बाद प्रियंका गांधी चिलकाना में किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी ने आज सुबह ही ट्वीट कर लिखा था कि किसानों के दिल की बात सुनने, समझने, उनसे अपनी भावनाएं बांटने और उनके संघर्ष का साथ देने आज सहारनपुर में रहूंगी। उन्होंने ट्वीट में यह भी लिखा कि भाजपा सरकार को काले कृषि कानून वापस लेने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi has worship in Shakumbhari devi temple at Saharanpur and see photos
शाकंभरी देवी मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस हर हाल में उत्तर प्रदेश में अपनी खोई जमीन को हासिल करने की कोशिश में लगी है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रियंका गांधी भी काफी सक्रिय हैं। वह अगले कुछ दिनों में पश्चिमी यूपी में चार किसान महापंचायत को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन
Congress National General Secretary Priyanka Gandhi has worship in Shakumbhari devi temple at Saharanpur and see photos
शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा करतीं प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासिचव प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के प्रसिद्ध शाकंभरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राजनीति में सफलता हासिल करने का संकल्प लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed