फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामपुर में यह कैसी दशहत: उड़ता रहा ड्रोन, रातभर जागते रहे लोग... दौड़ती रही पुलिस, लगातार पीट रहे बेगुनाह

Thu, 24 Jul 2025 05:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 24 Jul 2025 05:24 PM IST
सार

रामपुर में ड्रोन और चोरी की अफवाहों के चलते ग्रामीण इलाकों से लेकर शहर तक दहशत का माहौल है। रात में ड्रोन की आवाज सुनकर लोग सतर्क हो गए हैं। अंजान लोगों को चोर समझकर पकड़कर पीटने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं।पुलिस इन घटनाओं को अफवाह बता रही है। 

विज्ञापन
Terror in Moradabad division: Drone kept flying, people remained awake all night, police kept running
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

रामपुर जिले के शाहबाद कस्बे और आसपास के गांवों में लोगों ने फिर ड्रोन को देखने का दावा किया गया। आसमान में उड़ते ड्रोन की अफवाह फैलने पर लोगों की नींद उड़ गई। पुलिस भी सक्रिय हो गई और यहां से वहां दौड़ती रही। कुछ लोगों ने एक साथ तीन ड्रोन देखने की बात कही है।  रात लगभग 12 बजे के बाद से कस्बे के जिलेदारान मोहल्ले समेत कई गांवों में ड्रोन देखे जाने की अफवाएं उड़ने लगीं।



सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और संबंधित क्षेत्रों में तत्काल गश्त शुरू कर दी। लोगों ने बताया कि आसमान में ड्रोन देखने पर कुछ लोगों ने आवाजें लगानी शुरू कर दीं। डर के चलते लोग पूरी रात जागते रहे और पुलिस को कॉल कर सूचित करते रहे। जिलेदारान मोहल्ले के लोगों ने दावा किया कि उन्होंने एक साथ तीन ड्रोन उड़ते देखे हैं, जो कुछ समय के बाद तेजी से उड़कर गायब हो गए।

Terror in Moradabad division: Drone kept flying, people remained awake all night, police kept running
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये ड्रोन किसके हैं और किस उद्देश्य से उड़ाए जा रहे है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। ज्ञात रहे कि यह पहली बार नहीं है जब शाहबाद में ड्रोन देखे जाने की खबरें सामने आई हों। इससे पहले भी कई बार शाहबाद क्षेत्र में ड्रोन देखे जा चुके है।
Terror in Moradabad division: Drone kept flying, people remained awake all night, police kept running
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

ड्रोन और चोरों की दहशत में बेगुनाहों को मिल रही सजा
ड्रोन और चोरों की दहशत में बेगुनाहों को सजा मिल रही है। शहर से लेकर देहात तक ड्रोन के शोर की वजह से रात के वक्त में अन्जान लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। गश्त करने वाले लोग जरूरी कामों से उधर से गुजरने वाले लोगों को चोर समझकर पकड़ने के बाद पीट रहे हैं। पुलिस भी इसको लेकर लगातार भागदौड़ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Terror in Moradabad division: Drone kept flying, people remained awake all night, police kept running
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

रामपुर के सैदनगर, शाहबाद, पटवाई, केमरी, बिलासपुर समेत अन्य ग्रामीण इलाकों में ड्रोन का शोर मचा हुआ है। ड्रोन शहर में भी देखा गया था, जिसके बाद लोग भी सतर्क हो गए थे। ग्रामीण इलाकों में लोग रात के वक्त पहरेदारी कर रहे हैं। पुलिस भी इसको लेकर सक्रिय है। पुलिस भी लोगों को जागरुक करने में लगी है। पुलिस ने ग्रामीणों के व्हाट्सएप ग्रुप भी बना लिए हैं, जिनके जरिये सूचनाओं का आदान प्रदान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Terror in Moradabad division: Drone kept flying, people remained awake all night, police kept running
रामपुर जिले में ड्रोन की दहशत - फोटो : संवाद

पुलिस कोशिशों के बाद भी जिले में ड्रोन की असलियत का खुलासा नहीं कर पाई है। टांडा में ड्रोन गिरा हुआ मिला,जिसे पुलिस ने खिलौना बताया और अब पुलिस ने इसे रील बनाने के फेर में ड्रोन की दहशत फैलाने की बात कही। फिलहाल ड्रोेन के शोर में बेगुनाहों की शामत जरूर आ गई है। ड्रोन के चक्कर में लोग रात के वक्त घर से निकलने से हिचक रहे हैं। रात के वक्त अंजान लोगों को देखते हुए लोग शोर मचा देते हैं और हंगामा कर हमला करना शुरू कर देते हैं। इस तरह के कई केस सामने आ गए हैं,जिससे आम लोगों में खौफ है। पुलिस भी इसको लेकर कोई खास गंभीर नजर नहीं आ रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed