फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार की हुई जीत: गुलफिजा ने अनित कुमार से रचाई शादी, फिर युवती के घरवाले बने खलनायक... कोर्ट से मिला न्याय

Mon, 26 Sep 2022 09:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर/टांडा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर/टांडा Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 26 Sep 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Court in Rampur considering Gulfiza as an adult ordered her to take an independent decision
गुलफिजा और अनित कुमार - फोटो : अमर उजाला

रामपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच टांडा की युवती गुलफिजा को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां उसने अपने बयान दर्ज कराए। उसने कोर्ट में बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से अनित से शादी की है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए युवती को बालिग मानते हुए उसे अपनी इच्छानुसार जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया। साथ ही पुलिस को आदेश दिया कि वह सुरक्षा के साथ उसको उसके बताए गए स्थान तक पहुंचाए।

Court in Rampur considering Gulfiza as an adult ordered her to take an independent decision
गुलफिजा और अनित कुमार - फोटो : अमर उजाला

टांडा निवासी युवती गुलफिजा ने अनित के साथ शादी कर ली थी। गुलफिजा के भाई ने अनित के खिलाफ टांडा थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुलफिजा ने वीडियो वायरल कर आरोप लगाया था उस पर व उसके पति पर हमला किया गया है। उसकी ससुराल में भी हमला किया गया है। इसको लेकर अनित के पिता ने भी पुलिस को तहरीर दी थी। 

Court in Rampur considering Gulfiza as an adult ordered her to take an independent decision
गुलफिजा - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा था कि उनके घर में तोड़फोड़ की गई है। गुलफिजा ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई थी। मामला दो संप्रदायों का होने का कारण पुलिस ने गंभीरता से लिया। सोमवार को सुरक्षा के बीच गुलफिजा को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पर गुलफिजा ने कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Court in Rampur considering Gulfiza as an adult ordered her to take an independent decision
court demo - फोटो : सोशल मीडिया

जिसमें उसने कहा है कि वह बालिग है और उसने अपनी मर्जी से अनित से शादी की है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद युवती को बालिग मानते हुए उसको स्वतंत्र कर दिया कि वो वह अपनी मर्जी से जहां जाना चाहे जा सकती है। पुलिस सुरक्षा में उसे उसके बताए स्थान पर पहुंचा दे। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद पुलिस गुलफिजा को अपने साथ ले गई।

विज्ञापन
Court in Rampur considering Gulfiza as an adult ordered her to take an independent decision
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अनित के घर पर तैनात है पुलिस
टांडा कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर स्थित अनित के घर पर हमले की सूचना के बाद वहां पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। वैसे सोमवार को उसके घर में कोई नहीं था, लेकिन वहां पुलिस मौजूद थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed