फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

व्यापारी की हत्या में क्रूरता की हदें पार: पेट से सीने तक शरीर किया छलनी, निर्ममता ऐसी कि आंत भी बाहर निकल आई

Sun, 20 Oct 2024 12:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Oct 2024 12:26 PM IST
विज्ञापन
Bullion trader murder by slitting his throat with a knife his body riddled from stomach to chest In Raebareli
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में सराफा व्यवसायी शोभित कौशल की हत्या में इंतहा की हदें पार की गईं। आरोपियों ने ऐसी क्रूरता बरती कि जिसने भी उसके शव को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। व्यवसायी के शरीर पर एक के बाद एक चाकू से 12 से ज्यादा वार किए गए। शव देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारोपी तब तक उसके शरीर पर चाकू मारते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सभी लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

झाड़ियों में पड़े व्यवसायी के शव को जब पुलिस ने बाहर निकाला तो उसका शरीर पूरी तरह से चाकू से छलनी किया गया था। गला चाकू से रेता गया था, साथ ही पेट से लेकर सीने तक 12 से ज्यादा वार किए गए थे। उसकी हत्या इतनी बेरहमी से की गई, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसकी आंत तक बाहर निकल आई थी।
Bullion trader murder by slitting his throat with a knife his body riddled from stomach to chest In Raebareli
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में जाहिर है कि आरोपी सराफा व्यवसायी किसी बात से इतना ज्यादा चिढ़े थे कि उसकी क्रूर तरीके से हत्या की गई। जैसे ही शव मिलने की जानकारी हुई वैसे ही घटनास्थल पर व्यापारियों व क्षेत्रीय लोगों का मजमा जुट गया। शव देखकर हर कोई हैरान और स्तब्ध था। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार कहते हैं कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Bullion trader murder by slitting his throat with a knife his body riddled from stomach to chest In Raebareli
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
पूर्व विधायक के समझाने पर शांत हुए व्यापारी
सर्राफ व्यापारी की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने नगर के मुख्य चौराहे पर लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग जाम कर दिया था। करीब दो घंटे तक राजमार्ग जाम रहने के बाद मौके पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक कुंवर अजय पाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों को समझाकर शांत किया। वह व्यापारियों को लेकर कोतवाली गए और अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के साथ पीड़ित परिवार को लेकर वार्ता की। एएसपी ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि मामले की खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bullion trader murder by slitting his throat with a knife his body riddled from stomach to chest In Raebareli
Bullion trader murder - फोटो : अमर उजाला
रायबरेली में अपहरण के बाद सराफा कारोबारी की हत्या
आपको बता दें कि रायबरेली के अपहृत सराफा कारोबारी शोभित कौशल (21) की हत्या का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर नहर किनारे झाड़ियों से कारोबारी का शव बरामद किया गया।

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के मदारीगंज निवासी शोभित कौशल की सराफा की दुकान है। शुक्रवार दोपहर एक बजे खरीदारी के लिए धर्मेंद्र सरोज उनकी दुकान में पहुंचा। डिजाइन दिखाने की बात कहकर बाइक से शोभित को अपने साथ लेकर चला गया। वह कुछ देर बाद लौटा और चाबी से दुकान का शटर खोल कैश काउंटर से रुपये समेटने लगा।
विज्ञापन
Bullion trader murder by slitting his throat with a knife his body riddled from stomach to chest In Raebareli
विरोध में हाइवे जाम कर दिया गया - फोटो : amar ujala
शोभित के पिता राकेश वहां पहुंचे और धर्मेंद्र को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने राकेश की तहरीर पर धर्मेंद्र सरोज व उसके साथी गुलाब के खिलाफ अपहरण और चोरी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। शनिवार सुबह आरोपियों की निशानदेही पर शोभित का शव बरामद कर लिया गया।

रायबरेली में सराफा व्यवसायी शोभित कौशल की हत्या में इंतहा की हदें पार की गईं। आरोपियों ने ऐसी क्रूरता बरती कि जिसने भी उसके शव को देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। व्यवसायी के शरीर पर एक के बाद एक चाकू से 12 से ज्यादा वार किए गए। शव देखकर यही कयास लगाए जा रहे हैं कि हत्यारोपी तब तक उसके शरीर पर चाकू मारते रहे, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सभी लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed