{"_id":"67146e81d12b3924b20649cd","slug":"bullion-trader-murdered-after-kidnapping-in-raebareli-painful-death-full-story-2024-10-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी में दुस्साहस: जेवर दिखाने के बहाने ले गए और मार डाला... पहले से ही तैयार थी स्क्रिप्ट; ये है कत्ल की वजह!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में दुस्साहस: जेवर दिखाने के बहाने ले गए और मार डाला... पहले से ही तैयार थी स्क्रिप्ट; ये है कत्ल की वजह!
Sun, 20 Oct 2024 09:08 AM IST
शाहरुख खान
धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली
धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 20 Oct 2024 09:08 AM IST
विज्ञापन
Bullion trader murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में अपहृत सराफा कारोबारी शोभित कौशल (21) की बेरहमी से हत्या की गई है। शनिवार सुबह रायबरेली-प्रतापगढ़ सीमा पर नहर किनारे झाड़ियों से शव बरामद किया गया। शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए। गला भी रेता गया। वारदात से गुस्साए परिजनों और लोगों ने लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की। पुलिस अफसरों ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद किसी तरह से जाम खुलवाया। वारदात को प्रेम प्रसंग से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों धर्मेंद्र सरोज और गुलाब को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश शुरू कर दी है।
Bullion trader murder
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, सराफा व्यवसायी शोभित कौशल की हत्या की स्क्रिप्ट आरोपियों ने पहले से ही तैयार कर रखी थी। इसका तनिक भी अंदाजा व्यवसायी को नहीं था। शोभित की जान पहचान पहले से ही आरोपियों से थी। वह उनके झांसे में आकर सोने-चांदी के जेवरात की डिजाइन दिखाने के लिए उनके साथ बाहर चला गया।
शोभित कौशल दुकान पर बैठकर सोने-चांदी की बिक्री करता था, जबकि उसके पिता राकेश कौशल गांवों में फेरी लगाकर सोने-चांदी की बिक्री करते थे। फेरी लगाने के बाद राकेश शाम पांच बजे अपनी दुकान पर रोजाना पहुंच जाते थे। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना वाले दिन शोभित दुकान पर था।
शोभित कौशल दुकान पर बैठकर सोने-चांदी की बिक्री करता था, जबकि उसके पिता राकेश कौशल गांवों में फेरी लगाकर सोने-चांदी की बिक्री करते थे। फेरी लगाने के बाद राकेश शाम पांच बजे अपनी दुकान पर रोजाना पहुंच जाते थे। पुलिस सूत्रों की माने तो घटना वाले दिन शोभित दुकान पर था।
Bullion trader murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी व्यवसायी से शर्त रखते हैं कि वह सोने-चांदी की जेवरात की डिजाइन दिखाने उसके साथ चले। इस पर शोभित दुकान बंद करता है और एक आरोपी के साथ चला जाता है। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी जाती है। चूंकि आरोपियों को पहले ही इस बात की जानकारी थी कि व्यवसायी का पिता शाम पांच बजे दुकान पर पहुंचेगा। इसलिए हत्या के बाद आरोपियों का इरादा सोने-चांदी के जेवरात लूटना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bullion trader murder
- फोटो : अमर उजाला
फेरी लगाने के दौरान मृतक युवक के पिता का किसी बात को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था। इस पर पिता राकेश दोपहर में ही दुकान पर पहुंच गए। देखा कि एक आरोपी दुकान से जेवर लूट रहा है। आरोपी युवक को पकड़कर पिता ने पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस देर रात घटना की जांच करती रही। पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र, गुलाब के अलावा प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला एक युवक मास्टरमाइंड है।
विज्ञापन
Bullion trader murder
- फोटो : अमर उजाला
प्रेम-प्रसंग की भी बात आ रही सामने
पुलिस की शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में ही सराफा व्यवसायी की हत्या की वजह सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि घटना में फरार आरोपी अरविंद का ऊंचाहार क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी युवती से सराफा व्यवसायी शोभित की भी बातचीत हो रही थी।
यह बात अरविंद को अखर रही थी। कई बार उसने शोभित को समझाया भी था कि वह युवती से दूर रहे। इसके बाद भी शोभित युवती से बातचीत कर रहा था। ऐसे में अरविंद ने साथियों के साथ मिलकर शोभित को ठिकाने लगाने की साजिश रची। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बाइक से आकर दुकान में घुसते हुए जो युवक दिख रहा है, वह धर्मेंद्र बताया जा रहा है। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की जा रही है।