{"_id":"6af8ac84b85cc0d17b0d5a55","slug":"the-purnia-chandigarh-special-arrived-17-hours-late-raebareli-news-c-101-1-slko1034-172109-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पूर्णिया-चंडीगढ़ स्पेशल 17 घंटे देर से आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पूर्णिया-चंडीगढ़ स्पेशल 17 घंटे देर से आई
Sun, 15 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनों के साथ नियमित ट्रेनों की लेटलतीफी ने शनिवार को यात्रियों को खूब परेशान किया। पूर्णिया-चंडीगढ़ स्पेशल 17 घंटे से अधिक विलंब से पहुंची। वहीं, गया-लुधियाना स्पेशल पौने पांच घंटे, चंडीगढ़-मऊ स्पेशल तीन घंटे और ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ढाई घंटे लेट रही।
नियमित ट्रेनों में कानपुर-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने छह घंटे, दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे और सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस पौने चार घंटे विलंब से आई। चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस और अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल ढाई घंटे, जबकि पटना-जम्मू तवी अर्चना एक्सप्रेस और देहरादून-बनारस जनता मेल पौने दो घंटे लेट रहीं। भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस और रघुराज सिंह-रायबरेली पैसेंजर एक घंटे विलंब से पहुंचीं।
इसके अलावा लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल और प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 45 मिनट देर से आईं। आगरा-कोलकाता, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी, प्रयागराज-बरेली, दोनों दिशाओं की त्रिवेणी एक्सप्रेस और कानपुर-प्रयागराज व प्रयागराज-कानपुर पैसेंजर आधे घंटे विलंब से पहुंचीं। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही विलंब से चल रही थीं।