फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेठी हत्याकांड में नया खुलासा: अस्पताल में दिन भर इसलिए रोया करती थी पूनम... चंदन ने दिया था भावनात्मक सहारा

Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 08 Oct 2024 04:47 PM IST
विज्ञापन
Amethi Murder Case Poonam Cry Whole Day In Hospital Because Chandan Given Emotional Support News In Hindi
Amethi Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यूपी के अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार के सदस्यों की हत्या के बाद माहौल गमगीन है। परिवार के सदस्य यादों के झरोखे में जाने पर सुबक पड़ते हैं। सोमवार को भी रायबरेली का सुदामापुर गांव शांत रहा। यहां कहीं कोई हलचल नहीं हुई। गांव के गलियारों में खामोशी छाई रही, लेकिन ग्रामीण और परिवार के सदस्यों की जुबां पर चंदन और पूनम के बीच की निकटता की सुगबुगाहट तेज है। खासकर महिलाएं धीरे-धीरे खुलकर बोलने लगी हैं। चर्चाओं से यह बात सामने आ रही है कि चंदन और पूनम की निकटता एक हादसे के बाद बढ़ी। पूनम टूट गई थी तो चंदन ने संबल दिया और फिर बात जीने-मरने तक आ गई।
Amethi Murder Case Poonam Cry Whole Day In Hospital Because Chandan Given Emotional Support News In Hindi
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुदामापुर गांव के गलियारे शांत रहे। न कोई आया न गया, पुलिस के पहरा और उनकी बातचीत बीच-बीच में सन्नाटे को तोड़ती नजर आई। घरों के भीतर ही लोग रहे, जिसे काम पर जाना था वह चला गया। साथ ही हत्याकांड की पृष्ठभूमि क्यों बनी और कैसे शिक्षक सुनील जब कुछ जानने के बाद भी घुटता रहा। इस पर चर्चा न केवल परिवार के बीच होती रही, बल्कि ग्रामीण भी अपने घरों में इस पर दबी जुबां से बात कर रहे हैं।
 
Amethi Murder Case Poonam Cry Whole Day In Hospital Because Chandan Given Emotional Support News In Hindi
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
गांव से एक किलोमीटर दूर रहने वाले अंबरा मुठई निवासी अरविंद (44) जो खुद को शिक्षक का मित्र बताते हैं। बताया कि कौन दोषी है, क्या चंदन और पूनम के बीच रहा, यह तो कहना मुश्किल है, लेकिन इतना जरूर है कि एक हादसे ने पूनम को चंदन की तरफ मोड़ दिया। बातों ही बातों में पता चला कि शिक्षक सुनील की शादी उतरपारा निवासी पूनम से 2016 में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Amethi Murder Case Poonam Cry Whole Day In Hospital Because Chandan Given Emotional Support News In Hindi
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
उस दौरान सुनील भट्ठे पर मुनीम का काम करने के साथ फेरी लगाते थे। समय ने करवट ली और सुनील पहले पुलिस और फिर शिक्षक बने। इसी के साथ सुनील और पूनम की जिंदगी में बदलाव भी आया। 2018 में उनके जुड़वा बच्चे हुए। एक बेटी जिसकी नाम समीक्षा था और एक बेटा, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
Amethi Murder Case Poonam Cry Whole Day In Hospital Because Chandan Given Emotional Support News In Hindi
Amethi murder case - फोटो : अमर उजाला
पैदा होने के बाद ही वह बेटा बीमार पड़ा गया। उस दौरान पूनम शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थी। चंदन वहीं पर लैब टेक्नीशियन का काम करता था। पूनम को देखकर चंदन के मन में साहनुभूति जागी और उसने पूनम और सुनील की मदद की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed