अलग-अलग जिलों से यहां तैयारी और पढ़ाई के लिए आए हजारों छात्र-छात्राओं एवं प्रतियोगियों के लिए राहत की खबर है। सभी विद्यार्थियों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सोमवार रात में छात्रों को लेकर बसों की रवानगी भी शुरू हो गई।
2 of 12
सोमवार की रात सिविल लाइंस हनुमान मंदिर चौराहे से बस माध्यम से छात्र-छात्राओं को वाराणसी को रवाना किया गया।
- फोटो : prayagraj
प्रशासन का आकलन है कि यहां 10 हजार से अधिक युवा फंसे हैं। इन्हें 300 बसों की मदद से दो दिनों में घर पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं का केंद्र होने की वजह से दूसरे जिलों के हजारों युवा यहां आकर पढ़ाई करते हैं।
3 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
लॉकडाउन में सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियां ठप हो गई हैं लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी यहीं फंसे रह गए। हॉस्टल तथा डेलीगेसी में छात्र-छात्राओं के सामने अब भोजन का भी संकट खड़ा हो गया है।
4 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
ऐसे में घर भेजे जाने की मांग वे कई दिनों से कर रहे हैं। अब उनका यह कष्ट दूर होने जा रहा है। कोटा के बाद मुख्यमंत्री ने अब यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को भी उनके घर पहुंचाने का आदेश दिया।
5 of 12
prayagraj
- फोटो : prayagraj
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में प्रयागराज के डीएम, एसएसपी के अलावा एमडी रोडवेज को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।