फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक घर, तीन लाश: बिना चीख, खून बहाए सभी की मौत, सामने आया तांत्रिक कनेक्शन; बच्चे के हाथ-पैर पर बांधा काला धागा

Fri, 27 Jun 2025 04:40 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Fri, 27 Jun 2025 04:40 PM IST
सार

वारदात के घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने चार घंटे तक मकान का कोना-कोना छाना। जमीन विवाद के चलते पड़ोसी और अंकित के करीबी एक झाड़फूंक वाले पर पुलिस की नजर है। अंकित के ससुराल वालों के अनुसार पड़ोस के राजकुमार व धर्मेंद्र पटवा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 

विज्ञापन
One house three dead body in pratapgarh All died without screaming or bleeding tantrik connection revealed
मृत पति पति और जीवित छह माह का बच्चा - फोटो : अमर उजाला

यूपी के प्रतापगढ़ स्थित सगरासुंदरपुर में महिला और उसके बेटे-बहू गुरुवार की सुबह घर की पहली मंजिल के कमरे में मृत पाए गए। दंपती का छह माह का बेटा मां के शव से लिपटकर रोता मिला। फिलहाल इन तीनों की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ खाने से तीनों की जान गई है। पुलिस द्वारा सभी का विसरा सुरक्षित किया गया है। मामले में पड़ोसी समेत चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। वहीं इस मामले में एक तांत्रिक का नाम भी सामने आ रहा है। 

One house three dead body in pratapgarh All died without screaming or bleeding tantrik connection revealed
घटनास्थल पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मृतक चलाता था जनरल स्टोर
वाराणसी-लखनऊ हाईवे के किनारे लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरासुंदरपुर बाजार निवासी यशोदा देवी (70) ने बेटी आशा देवी (48) की शादी रायबरेली कैपरगंज निवासी रमेश कुमार पटवा के साथ की थी। पति से अलगाव के बाद आशा अपनी मां के घर पर ही रहती थीं। साथ में बेटा अंकित पटवा (26), उसकी पत्नी रिया (22) भी रहते थे, जिनका छह माह का एक पुत्र है। अंकित घर के बाहरी कमरे में जनरल स्टोर चलाता था।

One house three dead body in pratapgarh All died without screaming or bleeding tantrik connection revealed
लोगों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

जमीन विवाद का मामला भी आया सामने
वारदात के घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने चार घंटे तक मकान का कोना-कोना छाना। जमीन विवाद के चलते पड़ोसी और अंकित के करीबी एक झाड़फूंक वाले पर पुलिस की नजर है। अंकित के ससुराल वालों के अनुसार पड़ोस के राजकुमार व धर्मेंद्र पटवा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जानकारी मिली है कि धर्मेंद्र पटवा व अंकित की मां आशा देवी ने मिलकर वर्ष 2011 में जगन्नाथ से बैनामा कराया था। तीनों की मौत की खबर मिलने के बाद पुलिस धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ करने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
One house three dead body in pratapgarh All died without screaming or bleeding tantrik connection revealed
जीवित बच्चा - फोटो : अमर उजाला

तांत्रिक ने बेटे के हाथ-पैर पर बंधवाया था काला धागा
जमीन विवाद के अलावा नागापुर तिलौरी निवासी एक झाड़फूंक करने वाले व्यक्ति की भी पुलिस तलाश करती रही। सूत्रों का कहना है कि अंकित को झाड़फूंक में बहुत भरोसा था। उसके हर आयोजन में झाड़फूंक करने के लिए वह व्यक्ति पहुंच जाता था। उसकी शादी में भी वह साये की तरह मौजूद था। रात करीब आठ बजे अंकित ने उससे दस मिनट तक बातचीत भी की थी। पुलिस टीम उसकी तलाश करने लगी तो उसकी लोकेशन गैरजनपद में मिली। बताते हैं कि पांच माह के बेटे कार्तिक के दोनों हाथ, पैर व गले में काला धागा भी झाड़फूंक करने वाले ने बंधवाया था। 

विज्ञापन
One house three dead body in pratapgarh All died without screaming or bleeding tantrik connection revealed
घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले पहुंचा था दूधवाला
बुधवार की रात आशा, अंकित, रिया और उनका बेटा पहली मंजिल पर सोने चले गए। यशोदा देवी नीचे ही सो रही थीं। गुरुवार की सुबह करीब सात बजे दूध देने वाला पहुंचा। देखा तो दुकान के शटर का कुछ हिस्सा खुला था। लेकिन कोई मौजूद नहीं था। आवाज लगाई तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने अंकित के पड़ोसी दोस्त अशोक जायसवाल को जानकारी दी। उन्होंने फोन किया तो भी कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद दोनों अंदर घुसे तो तीनों के शव बेड पर पड़े मिले। मासूम मां से लिपटकर रो रहा था। उन्होंने बाजार के लोगों को जानकारी दी। कुछ देर बाद सगरासुंदरपुर चौकी प्रभारी पहुंचे और घर की छानबीन की। मृतकों के मुंह व नाक से झाग निकल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed