फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pratapgarh: मिठाई दुकानदार संग चचेरे भाई को मारी गोली, मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 01:54 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jun 2025 01:54 PM IST
सार

नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मामूली विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। इसके बाद मिठाई दुकानदार व चचेरे भाई को गोली मार दी गई। बीच बचाव करने दौड़े परिजनों पर भी हमला किया गया।

विज्ञापन
Pratapgarh crime news in hindi shot gun day light
Pratapgarh - फोटो : संवाद

नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मामूली विवाद के बाद जमकर बवाल हुआ। इसके बाद मिठाई दुकानदार व चचेरे भाई को गोली मार दी गई। बीच बचाव करने दौड़े परिजनों पर भी हमला किया गया। लाठी-डंडे के साथ पथराव भी हुआ। दिनदहाड़े फायरिंग से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना स्थल पर एसपी भी पहुंचे और मौका-मुआयना किया।



नगर कोतवाली के बिहारगंज बाजार में सोमवार की रात ई- रिक्शा चालक और हार्डवेयर दुकानदार मस्सन के भाई सोनू के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद सुलझाने के दौरान मिठाई कारोबारी मुकेश जायसवाल ( 30) व सोनू के बीच विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। मंगलवार को सोनू दुकान पर काम करने वाले के साथ पहुंचा। दुकान खोलते ही मुकेश से कहासुनी करने लगा। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बाइक व बोलेरो से करीब दर्जन भर लोग पहुंच गए।


Pratapgarh crime news in hindi shot gun day light
मारपीट के बाद बिहारगंज बाजार में पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद।

दिनदहाड़े दबंगई से बाजार में दहशत

हमलावरों ने पहुंचते ही मुकेश पर हमला कर दिया। उनके बीच पथराव भी होने लगा। तभी गोली लगने से मुकेश व उसका चचेरा भाई अमित जायसवाल (23) घायल हो गए। वहीं, बीच बचाव करने पहुंचे दिलीप उर्फ टिंकू (32) और उनके पिता पर पप्पू जायसवाल पर भी आरोपियों ने डंडे से हमला किया। दिनदहाड़े हमलावरों की दबंगई से बाजार में दहशत फैल गई। आक्रोशितों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। हालांकि मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जाम खुलवाया। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। तनाव को देखते हुए कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर घायलों से अस्पताल में पूछताछ के बाद एसपी डॉ. अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित के परिवार से पूछताछ के बाद बाजार के लोगों से जानकारी ली।

Pratapgarh crime news in hindi shot gun day light
घटना के बाद बिहारगंज बाजार में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : संवाद।

घायल मस्सन को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

स्वाट टीम प्रभारी सुनील यादव की टीम से बिहारगंज की घटना के मुख्य आरोपी ककरहा निवासी मस्सन व पूरे भरत निवासी इरशाद गड़ई चकदेइया के पास मुठभेड़ हो गई। कार से भाग रहे आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में भाग रहे मस्सन के पैर में गोली लगी। उसके पास से तमंचा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh crime news in hindi shot gun day light
बिहारगंज बाजार में मारपीट के बाद दुकान पर बिखरा सामान। - फोटो : संवाद।
शाम को भदोही बाग में पुलिस की मुठभेड़ ककरहा निवासी रियाज से हो गई। पुलिस की गोली से रियाज घायल हो गया। उसे भी मेडिकल कॉलेज लाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि घटना में शामिल तीन आरोपी मुठभेड़ में पकड़े गए हैं। दो के पैर में गोली लगी है। बाजार में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात है। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Pratapgarh crime news in hindi shot gun day light
आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा और एसपी प्रतापगढ़ ने पीड़ित परिजनों से की बातचीत। - फोटो : संवाद।

आईजी प्रयागराज अजय मिश्रा और एसपी प्रतापगढ़ डॉक्टर अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवार से बातचीत की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed