फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pilibhit Encounter: दहशत भरा सवेरा... गोलियों की गूंज से जागा पूरनपुर; देखें आतंकियों के एनकाउंटर की तस्वीरें

Tue, 24 Dec 2024 07:11 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Dec 2024 07:11 AM IST
विज्ञापन
Three terrorists of Khalistan Zindabad Force killed in Pilibhit, see pictures of Pilibhit encounter
घटनास्थल पर पड़ी एके-47 और विदेशीग्लाक पिस्टल - फोटो : पुलिस

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग के हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाले मार्ग का शांत इलाका सोमवार तड़के गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पूरनपुर के ज्यादातर लोगों की नींद गोलियों की आवाज से खुली। दूर तक गांवों और इस मार्ग से आवागमन कर रहे लोग सकते में आ गए। इसके बाद पुलिस वाहनों के सायरन ने बड़ी घटना की कहानी कह दी। घटना के बाद पुलिस ने पुल के पास बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया।

Three terrorists of Khalistan Zindabad Force killed in Pilibhit, see pictures of Pilibhit encounter
गोली लगने से टूटे पुलिस की गाड़ी के शीशे और खालिस्तानी आतंकियों की चोरी की हुई बाइक - फोटो : पुलिस विभाग

बाइक से पीलीभीत की ओर जा रहे खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीनों आतंकियों के हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाले रास्ते पर जाने की सूचना मिली तो पंजाब और पूरनपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। पुल से करीब दो किलोमीटर जाने पर सूनसान स्थान पर आतंकियों को ललकारा गया तो वे हमलावर हो गए। ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

Three terrorists of Khalistan Zindabad Force killed in Pilibhit, see pictures of Pilibhit encounter
Pilibhit Encounter - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने भी कई राउंड फायरिंग की बात कही। बताया कि काफी संख्या में खोखे मिले हैं। जांच की जा रही है। पूरनपुर नगर से करीब 14 किमी दूर हुई इस मुठभेड़ में ताबड़तोड़ फायरिंग से आसपास गांवों और मार्ग से गुजर रहे लोग सहम गए। लोगों ने पास- पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। आसपास के कुछ लोग बाइकों से नहर पटरी के रास्ते पर जाने को पहुंचे। इससे पहले ही पुलिस ने नाकेबंदी कर लोगों को माधोटांडा मार्ग पर जाने से रोक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Three terrorists of Khalistan Zindabad Force killed in Pilibhit, see pictures of Pilibhit encounter
पीलीभीत में आतंकवादियों को मार गिराने वाली टीम - फोटो : पुलिस विभाग

एक के सिर और दो के सीने पर थे चोट के निशान
गोली लगने से घायल आतंकियों को इलाज के लिए आनन-फानन पूरनपुर सीएचसी लाया गया। इलाज में देरी न हो, इसके लिए पुलिस ने सीएचसी की नाकेबंदी कर करीब एक घंटे तक किसी को अस्पताल में घुसने नहीं दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा का कहना है कि आतंकी प्रताप सिंह उर्फ जसनप्रीत सिंह और अन्य दोनों के सीने में चोट थी। एक्सरे के लिए तीनों आतंकियों को रेफर है। इसके बाद घायल सिपाही मोहम्मद शहनवाज और माधोटांडा थाने के सिप राठी निवासी चांदपुर-बिजनौर का इलाज किया गया।

विज्ञापन
Three terrorists of Khalistan Zindabad Force killed in Pilibhit, see pictures of Pilibhit encounter
Terrorist Encounter Pilibhit - फोटो : अमर उजाला

पंजाब में गुरदासपुर जिले के कलानौर थाने की बख्शीवाल पुलिस चौकी पर ग्रेनेड फेंकने वाले तीन खालिस्तानी आतंकी पंजाब और पीलीभीत पुलिस की संयुक्त टीम से हुई मुठभेड़ में ढेर हो गए। मुठभेड़ पूरनपुर थाना क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर पुल से माधोटांडा जाने वाले मार्ग पर हुई। आतंकियों के पास से दो एक-47, दो विदेशी ग्लाक पिस्टल और चोरी की एक बाइक बरामद हुई है। मुठभेड़ में दो सिपाही भी घायल हुए। पूरनपुर थानाध्यक्ष की गाड़ी में भी तीन गोलियां लगी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed