फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीलीभीत सामूहिक दुष्कर्म कांड: डॉक्टर बनने का था सपना, चार विषयों की कोचिंग करती थी छात्रा, ए ग्रेड मिलने पर बनी थी लाडली

Mon, 15 Nov 2021 01:44 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 15 Nov 2021 01:44 PM IST
सार

मृत छात्रा के पिता ने कहा कि बेटी पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती थी। उसकी इच्छा के अनुसार कोचिंग लगवाई थी। वह रोज शाम पांच बजे तक घर पहुंच जाती थी। किसी से कभी उसका झगड़ा भी नहीं हुआ था। 

विज्ञापन
Pilibhit gang rape murder case Dream of becoming a doctor girl student took tuition of four subject
पीलीभीत सामूहिक दुष्कर्म कांड - फोटो : अमर उजाला

पीलीभीत में छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। छात्रा का सपना डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करने का था। वर्ष 2020 में हाईस्कूल की परीक्षा ए ग्रेड से उत्तीर्ण की थी। अच्छे नंबरों से पास होने पर परिवार की लाडली बन गई थी। डॉक्टर बनने की इच्छा जताई तो पिता ने उसके सपनों को पंख लगाने के लिए स्कूल के साथ चार विषयों की कोचिंग भी लगवा दी। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक स्कूल और कोचिंग की पढ़ाई करती थी।



घटना स्थल पर डबडबाई आंखों के आंसू पोछते हुए पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई में बहुत अच्छी थी। सुबह से शाम तक बस पढ़ाई करती थी। शनिवार को भी मेरे ड्यूटी जाने के दौरान ही वह तैयार हो गई। बताया कि वे ड्यूटी पर गए और वह साइकिल से कोचिंग के लिए निकल गई। क्या पता था कि घर से निकलते ही दरिंदें उसे हवस का शिकार बना लेंगे। पुत्री पढ़ाई कर डॉक्टर बनना चाहती थी। उसकी इच्छा के अनुसार कोचिंग लगवाई थी। वह रोज शाम पांच बजे तक घर पहुंच जाती थी। किसी से कभी उसका झगड़ा भी नहीं हुआ था। 

Pilibhit gang rape murder case Dream of becoming a doctor girl student took tuition of four subject
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तीन भाई बहनों में बीच की थी छात्रा
छात्रा के बड़े भाई ने बताया कि बहन तीन भाई बहनों में बीच की थी। परिवार में सभी की लाडली थी। हमेशा पढ़ाई को लेकर सजग रहती थी। मगर ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। जो हमसे उसे छीन लिया।

Pilibhit gang rape murder case Dream of becoming a doctor girl student took tuition of four subject
पीलीभील सामूहिक दुष्कर्म कांड, मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

छात्रा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की जानकारी रविवार सुबह जिसे हुई, सब घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान जुटी ग्रामीणों की भीड़ ने बताया कि जिस रास्ते पर खेत में छात्रा का शव मिला, उसे शराबियों ने अड्डा बना दिया है। सड़क किनारे लगे नल पर भी शाम होते ही शराब पीने वाले जुटते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pilibhit gang rape murder case Dream of becoming a doctor girl student took tuition of four subject
पीलीभील सामूहिक दुष्कर्म कांड, मौके पर पुहंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बरखेड़ा कस्बे से सटे सड़क के किनारे नहर बहती है। शाम होते ही शराब पीने के शौकीन इसी सड़क को अड्डा बना लेते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक शाम को इस सड़क पर जगह-जगह लोग बैठकर तो कुछ चार पहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़ाकर अंदर बैठकर ही शराब पीते हैं। आलम यह है कि खेतों में काम करने के दौरान बड़ी संख्या में खाली शराब की बोतलें मिलती हैं। 
विज्ञापन
Pilibhit gang rape murder case Dream of becoming a doctor girl student took tuition of four subject
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
यूपी के पीलीभीत जिले में सामूहिक दुष्कर्म की दर्दनाक घटना रविवार को सामने आई। आरोपियों की दरिंदगी की गवाही देने वाले घटनास्थल को देख पुलिस भी हैरान रह गई। करीब 14 घंटों से लापता छात्रा का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। उसके मुंह में ठूंसा हुआ कपड़ा और शरीर पर पड़े निशानों को देख पुलिस भी हैवानियत का अंदाजा लगाकर आश्चर्य कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed