उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में एक दर्दनाक हादसे के बाद खुशियां काफूर हो गईं। इस हादसे में तीन सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि दो सिपाहियों को गंभीर हालत में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक साथ तीन सिपाहियों की मौत होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
2 of 6
हादसे के क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : amar ujala
मंसूरपुर के सोहजनी तगान क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पांच पुलिसकर्मियों के साथ हुए भीषण हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस लाइन व थानों में होली मना रहे पुलिसकर्मियों का सारा उत्साह क्षणभर में काफूर हो गया।
3 of 6
सिपाही का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
होली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त रहने के बाद तिल्हैंडी पर्व पर पुलिसकर्मी जमकर रंग-गुलाल से होली खेलते हैं। हर साल की भांति मंगलवार को भी जनपद पुलिस के अफसरों समेत सभी पुलिसकर्मी होली खेल रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब सवा दो बजे मंसूरपुर क्षेत्र में पुलिसकर्मियों के साथ हुए भीषण हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मातम पसर गया। जिले के थानों में होली खेलना बंद हो गया और पुलिसकर्मी एक-दूसरे से हादसे की जानकारी लेते रहे।
4 of 6
सिपाही का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी, एसडीएम खतौली इंद्राकांत द्विवेदी व सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह सबसे पहले बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। हालांकि उपचार के दौरान ही तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य को मेरठ रेफर कर दिया गया। शाम को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल व एसएसपी अभिषेक यादव भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
5 of 6
सिपाही का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर पुलिसकर्मी प्रदीप व अजय वत्स के परिजनों से वार्ता करते हुए उन्हें सांत्वना दी। परिजनों को हरसंभव मदद का भी आश्वासन दिया गया।