फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक वारदात: जंगल में पड़ी मिली शादाब की लाश, गांव में फैली सनसनी, देखिए तस्वीरें

Thu, 25 Mar 2021 04:32 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 25 Mar 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: body of a young man found in forest in a village in Muzaffarnagar after murder and see photos
युवक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक गांव के जंगल में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक के भाई ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।

UP Crime News: body of a young man found in forest in a village in Muzaffarnagar after murder and see photos
मामले की जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

बुढ़ाना क्षेत्र के जौला गांव निवासी शादाब की लाश जोगियाखेड़ा गांव के जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की उसी की बेल्ट से पिटाई करने के बाद गले में फंदा लगाकर हत्या की गई थी।

UP Crime News: body of a young man found in forest in a village in Muzaffarnagar after murder and see photos
जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव जौला निवासी शादाब (19 वर्ष) सोमवार रात करीब नौ बजे घर से पास के गांव जोगियाखेड़ा में परिचित के यहां आयोजित शादी-समारोह में शामिल होने गया था। रात भर के बाद मंगलवार को भी दिन भर वह घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आता रहा। इस पर परिजनों ने गढ़ी सखावतपुर पुलिस चौकी पर शादाब की गुमशुदगी की सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News: body of a young man found in forest in a village in Muzaffarnagar after murder and see photos
जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

वहीं बुधवार सुबह जौला निवासी रिजवान के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला, जिसकी पहचान लापता शादाब के रूप में हुई। लापता युवक की हत्या की सूचना पर सीओ विनय गौतम और इंस्पेक्टर टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव के शरीर पर मारपीट के निशान थे और गले में उसी की पेंट की बेल्ट से फंदा लगा हुआ था। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस इसे अवैध संबंधों से जुड़ी घटना मानकर जांच कर रही है। मामले में शादाब के भाई फैसल ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन
UP Crime News: body of a young man found in forest in a village in Muzaffarnagar after murder and see photos
मामले की जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सीओ विनय गौतम ने बताया कि युवक सोमवार रात से लापता था, जिसकी लाश जोगियाखेड़ा गांव के ही जंगल में मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed