फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022 : पढ़िए अमित शाह के भाषण की ये बड़ी बातें, दिनभर कैसा रहा जिले का हाल, तस्वीरों में देखें

Sat, 29 Jan 2022 09:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 29 Jan 2022 09:28 PM IST
विज्ञापन
UP Election 2022: Read is special points of the speech of Amit Shah to Muzaffarnagar City
मुजफ्फरनगर में अमित शाह। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुजफ्फरनगर शहर के भगत सिंह रोड पर भाजपा के पत्रक पर्चे बांटे। इस दौरान कार्यकर्ताओं की भीड़ अधिक हो जाने के कारण दाल मंडी में नहीं जा सके। समर्थकों ने फूल बरसाए। शाह ने युवाओं की तरफ मालाएं उछालकर जोश भरने का कार्य किया।



गृहमंत्री भोपा रोड स्थित वृंदावन गार्डन से दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर शिव चौक पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शिव चौक पर पूजन किया। भीड़ अधिक होने के कारण शाह यहां से सीधे  भगत सिंह रोड पर निकल गए। उनके साथ केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान और अन्य भाजपा नेता रहे। शाह का काफिला सर्राफा बाजार चौराहे तक पहुंचा। भीड़ अधिक होने के कारण सुरक्षा कारणों से दाल मंडी के बजाए शाह वापस शिव चौक की तरफ चल दिए। दाल मंडी में अन्य भाजपा नेताओं को प्रचार के लिए भेज दिया। दोपहर एक बजकर 27 मिनट पर गृहमंत्री यहां से रवाना हुए। 

UP Election 2022: Read is special points of the speech of Amit Shah to Muzaffarnagar City
सहारनपुर में अमित शाह। - फोटो : amar ujala

खाना खाकर रवाना हुए सहारनपुर
उद्यमी सतीश गोयल के घर गृहमंत्री खाना खाने पहुंचे। यहां काफी देर तक रुके और खाना खाकर सहारनपुर के लिए रवाना हो गए।

शिव चौक पर उमड़ा हुजूम
केंद्रीय गृहमंत्री के पहुंचने से पहले ही शिव चौक से भगत सिंह रोड तक कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यहां पुलिस को व्यवस्था बनाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा।

UP Election 2022: Read is special points of the speech of Amit Shah to Muzaffarnagar City
मुजफ्फरनगर में अमित शाह। - फोटो : Amit Shah twitter Page

दूसरी और लाइन लगेगी, अपनी लाइन देखना
गृहमंत्री ने यह भी कहा कि मतदान जरूर करें। दूसरी ओर लाइन लगनी है, इसलिए अपनी भी लाइन लगानी पड़ेगी। भारत माता की तस्वीर दिमाग में रखें।

एक जाति की बात करती थी बहनजी
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बहनजी एक जाति की बात करती थी। कांग्रेस परिवार की बात करती थी, अखिलेश यादव तुष्टिकरण की बात करते थे। यूपी में भाजपा ने सुरक्षा और विकास की बात की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election 2022: Read is special points of the speech of Amit Shah to Muzaffarnagar City
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala

काउंटिंग तक साथ हैं अखिलेश और जयंत
गृहमंत्री अमित शाह ने सपा-रालोद गठबंधन पर निशाना साधाते हुए कहा कि अखिलेश और जयंत साथ हैं, यह तो सबको पता है। लेकिन काउंटिंग तक ही साथ है। फिर जयंत भाई निकल जाएंगे और आजम बैठ जाएंगे। अतीक अहमद आएंगे। यह तो टिकटों के बंटवारे से ही साफ हो गया है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Read is special points of the speech of Amit Shah to Muzaffarnagar City
अमित शाह - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री के आगमन पर चरमराई यातायात व्यवस्था, लगा जाम, गलियों से निकले लोग
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के दौरान मुजफ्फरनगर में यातायात व्यवस्था चरमरा गई। रूट परिवर्तन के कारण शिव चौक के चारों ओर चौराहों पर वाहनों का आवागमन रोका गया था, जिससे नगर में चारों तरफ जाम लगा रहा और वाहन सवार लोग परेशान रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed