केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बसपा और सपा की सरकार में किसान खाली हाथ रहे। भाजपा सरकार में यूपी का किसान गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, हरी मटर, आलू और दूध उत्पादन में नंबर वन बन गया है। किसानों को फसलों का दाम और गन्ने का भुगतान किया गया।
UP Election : अखिलेश को ललकारते हुए बोले अमित शाह, मैं आंकड़ें लेकर आया हूं, पढ़िए सियासी दौरे का पूरा अपडेट
यूपी में 42 चीनी मिलें थी, जिनमें सपा-बसपा ने 21 मिलों को बंद कराया। बुआ-भतीजे ने बंद कराई। हमारे समय में चीनी मिलें बंद नहीं हुईं। किसानों का एक लाख 48 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया। अब हमने तय किया है कि गन्ना किसानों के भुगतान में दिक्कत हुई तो मिलों से ही हर्जाना लेंगे। यूपी की जीडीपी को 10 लाख करोड़ से 21 लाख करोड़ तक पहुंचाया है।
अमित शाह ने अखिलेश यादव को ललकारा
गृहमंत्री ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को ललकारते हुए कहा कि मैं आंकड़े लेकर आया हूं। अखिलेश कहते हैं कि कानून व्यवस्था खराब है। मैं कहता हूं कि योगी सरकार में पुरानी सरकार से 70 फीसदी अपराध कम हुए हैं। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं में कमी आई है।
मुजफ्फरनगर को बताया वीर भूमि
गृहमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरनगर वीरों की भूमि है। जाट समाज के युवा बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों और सेना में नौकरी करते हैं। सीमा पर यहां का लड़का जरूर मिलेगा।
जमीन मत बेचना, 50 प्रतिशत बढ़ेंगे दाम
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जेवर में हवाई अड्डा बनेगा तो जमीनों के दाम 50 प्रतिशत बढ़ जाएंगे। अपनी जमीनें मत बेचना।
गृहमंत्री ने गिनाए यह आंकड़े
- डकैती में 70 प्रतिशत की कमी
- लूट में 69 प्रतिशत की कमी
- हत्या में 30 प्रतिशत की कमी
- अपहरण में 35 प्रतिशत कम
- रेप में 30 प्रतिशत कमी आई है
अमित शाह ने गिनाए यह काम भी
खतौली में इंटर कॉलेज, रिंग रोड, शुकतीर्थ में निर्माण कार्य, कांवड़ मार्ग, रामपुर तिराहा पर निर्माण कार्य, बधाई में बिजलीघर और ऑक्सीजन उत्पादन के कार्य गिनाए गए।