फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू हत्याकांड: मुड़ा हुआ चाकू और कोल्डड्रिंक की केन से खुलेगा हत्या का राज, सिर व चेहरे पर बेरहमी से किए वार

Sun, 02 Nov 2025 12:28 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 02 Nov 2025 12:28 PM IST
सार

Muzaffarnagar News: खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी सोनू के फोन पर एक कॉल आई थी, जिसके बाद वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था। कुछ देर बाद उसका शव ईख के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने चाकू और केन से फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। 

विज्ञापन
Sonu murder case: The secret of murder will be revealed with a bent knife and cold drink can, brutal attacks
सोनू की फाइल फोटो और मुड़ा हुआ चाकू देखती टीम। - फोटो : अमर उजाला
थाना ककरौली क्षेत्र के खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी सोनू (29) को कॉल कर घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। उसका शव ईख के खेत में फेंक दिया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने मौका मुआयना किया। घटनास्थल से पुलिस को कोल्ड ड्रिंक की दो केन व खून लगा मुड़ा हुआ एक चाकू मिला है। 

 
Sonu murder case: The secret of murder will be revealed with a bent knife and cold drink can, brutal attacks
बरामद की गई कोल्डड्रिंक की केन। - फोटो : अमर उजाला
खेड़ी फिरोजाबाद गांव निवासी नसीम किसी काम से तिस्सा जा रहा था। खेड़ी फिरोजाबाद- रुड़कली मार्ग पर रुड़कली चौराहे के निकट सड़क किनारे एक बाइक पड़ी मिली। पास ही ईख के खेत में युवक का शव पड़ा दिखाई दिया, तो पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। 
 
Sonu murder case: The secret of murder will be revealed with a bent knife and cold drink can, brutal attacks
मौके पर जांच करती पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
गांव निवासी कंवरपाल ने मृतक की पहचान अपने बेटे सोनू के रूप में की। युवक के चेहरे व सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पाकर एसपी देहात आदित्य बंसल व सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu murder case: The secret of murder will be revealed with a bent knife and cold drink can, brutal attacks
गमजदा पिता और भाई। - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से पुलिस ने कोल्डड्रिंक की दो केन व खून लगा मुड़ा हुआ चाकू बरामद किया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए एसओजी सहित कई टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
 
विज्ञापन
Sonu murder case: The secret of murder will be revealed with a bent knife and cold drink can, brutal attacks
मौके पर पड़ी सोनू की बाइक, एकत्र ग्रामीण और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मृतक सोनू अविवाहित था। उसके परिवार में पिता कंवरपाल, मां सुमन देवी, भाई कपिल व बहन अंजलि है। मृतक के भाई कपिल ने बताया कि उसका भाई सुबह 10 बजे खेत से काम निपटाकर घर आया था। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। तो वह बिना बताए घर से बाइक लेकर चला गया।
दोपहर एक बजे सोनू की हत्या होने का पता चला। उन्होंने किसी से रंजिश न होने की बात कही। सीओ देवव्रत वाजपेई ने बताया कि अभी परिजनों ने तहरीर नही दी है। युवक के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed