फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर में छह की मौत: कार की टक्कर लगते ही एक फीट उछल गया ट्रक, लाशों का अंबार देखकर हर कोई सहमा

Wed, 01 Oct 2025 11:55 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 01 Oct 2025 11:55 AM IST
सार

Muzaffarnagar News: बघरा बाईपास पर अर्टिगा कार हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। करनाल के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
Six killed in Muzaffarnagar: Truck bounces a foot after hitting car, everyone shocked by the pile of corpses
हादसे के बाद कार का ये हाल हो गया। - फोटो : अमर उजाला
बघरा बाईपास पर हुआ हादसा इतना भीषण था कि कार की टक्कर लगने के बाद ट्रक भी पीछे से करीब एक फीट उछल गया। हाईवे पर दूसरी ओर ढाबे पर मौजूद लोग हादसा देखकर दौड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
Six killed in Muzaffarnagar: Truck bounces a foot after hitting car, everyone shocked by the pile of corpses
ट्रक के पीछे से टकराई कार। - फोटो : अमर उजाला
कार में फंसे शवों को एक-एक कर बाहर निकाला और हाईवे किनारे रखते रहे। हाईवे किनारे लाशें जिसने भी देखीं, वह सहम गया। 
 
Six killed in Muzaffarnagar: Truck bounces a foot after hitting car, everyone shocked by the pile of corpses
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शी राजेश कुमार ने बताया कि बाईपास पर ट्रक खड़ा हुआ था। पीछे से तेज गति से कार आई। जोर का धमाका हुआ। पहले कुछ समझ में नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Six killed in Muzaffarnagar: Truck bounces a foot after hitting car, everyone shocked by the pile of corpses
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई, एंबुलेंस मौके पर पहुंची। किसी तरह कार में फंसे लोगों को निकाला गया, जिनमें से छह की मौत हो गई। घायल को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
Six killed in Muzaffarnagar: Truck bounces a foot after hitting car, everyone shocked by the pile of corpses
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
ये है मामला
मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर ढाबे पर खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। हादसे में हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर से अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed