फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BKU: टिकैत बोले- अभी तो स्याही गिरी है, गोली भी लगेगी, परिवार तैयार है, कार्यकर्ताओं ने दी ये बड़ी चेतावनी

Tue, 31 May 2022 02:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 31 May 2022 02:20 AM IST
विज्ञापन
Naresh Tikait said after incident in Karnataka that ink has fallen now, bullet will also work but family is ready
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

कनार्टक में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर स्याही फेंके जाने के बाद सिसौली में समर्थकों ने पंचायत बुलाई। तय किया गया कि मंगलवार को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर डीएम को टिकैत की जेड प्लस सुरक्षा के लिए मांगपत्र दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो सोरम में सर्वखाप पंचायत होगी। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि अभी तो स्याही गिरी है, एक दिन गोली भी लगेगी, परिवार तैयार है। प्रदेश नक्सलवाद की तरफ जा रहा है।



मुजफ्फरनगर में कस्बे की पट्टी चौधरान स्थित नरेश टिकैत के घेर में पंचायत हुई। भाकियू अध्यक्ष ने कहा कि सरकार के प्रति लोगों में रोष है। किसान संगठनों पर फूल बरसने चाहिए, स्याही नहीं गिरानी चाहिए। प्रदेश सरकार रास्ते से भटक गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किसानों से बात करनी चाहिए, बातचीत से समस्या का हल निकलेगा। हिंदू-मुस्लिम के आधार पर लोगों को लड़ाया जा रहा है। मस्जिद खुदवाई जा रही है। स्याही फेंकने की घटना अगर यूपी में होती तो सात सौ लोग मर जाते, लोगों में नाराजगी है। 

Naresh Tikait said after incident in Karnataka that ink has fallen now, bullet will also work but family is ready
मंच पर बोलते नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala

गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह बहावड़ी ने कहा कि सरकार का रवैया ठीक नहीं है। लाटियान खाप के चौधरी वीरेंद्र लाटियान ने कहा कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। अध्यक्षता दरियाव सिंह और संचालन ओमपाल बंजी ने किया। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा, धीरज लाटियान, गौरव टिकैत, अनिल डबास, ओमकार गढ़ी, सतबीर, राजपाल सिंह, फूल सिंह, भगत सिंह, अभिजीत बालियान, जगपाल सिंह, चौ रविंद्र सिंह, संजीव पंवार, संजीव तोमर उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: टला बड़ा हादसा: इंजन में फंसे पेड़ को लेकर दौड़ती रही संगम एक्सप्रेस, साढ़े तीन घंटे ठप रहा रेलवे ट्रैक, अटकी रहीं सांसें

Naresh Tikait said after incident in Karnataka that ink has fallen now, bullet will also work but family is ready
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक सरकार का पुतला फूंका - फोटो : amar ujala

सुरक्षा नहीं मिली तो सर्वखाप की पंचायत : योगेश शर्मा
भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को चौधरी राकेश टिकैत की सुरक्षा के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर डीएम को मांगपत्र सौंपा जाएगा। अगर सुरक्षा नहीं मिली तो सोरम में सर्वखाप चौधरियों की पंचायत बुलाकर बड़ा फैसला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Naresh Tikait said after incident in Karnataka that ink has fallen now, bullet will also work but family is ready
राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही - फोटो : Twitter

पिछली बातों की लड़ाई लड़ रही भाजपा
टिकैत ने पंचायत में कहा कि भाजपा पिछली बातों की लड़ाई लड़ रही है। केंद्र सरकार के चुनाव में हमने भी भाजपा को वोट दिया था। उस सरकार के दो साल बचे हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाहर के राज्यों के बताकर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: Deoband: जमीयत के अधिवेशन का आज दूसरा दिन, मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रखा प्रस्ताव- कॉमन सिविल कोड बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
Naresh Tikait said after incident in Karnataka that ink has fallen now, bullet will also work but family is ready
राकेश टिकैत के ऊपर फेंकी गई स्याही - फोटो : amar ujala

गृहमंत्री से की सुरक्षा की मांग
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की है। टिकैत ने कहा कि जल्द से जल्द सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए। बेंगलुरु प्रकरण में जो हुआ, उसके लिए कर्नाटक सरकार जिम्मेदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed