फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: खेल-खेल में उजड़ गईं तीन जिंदगियां, मासूमों की मौत से शोक में डूबा पूरा गांव, मां का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 26 Jun 2023 06:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 26 Jun 2023 06:44 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three children died by drowning in pit in village, atmosphere of sorrow in family
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर जनपद में गांव रसूलपुर दभेड़ी के लिए सोमवार का दिन मनहूस रहा। गांव में उस समय मातम छा गया, जब एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत होने की सूचना मिली। वहीं, परिवार में भी कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 



खेल-खेल में गई तीन बच्चों की जान 
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना थाना क्षेत्र के रसूलपुर दभेड़ी गांव में सोमवार को एक भट्ठे पर दर्दनाक घटना हो गई। बताया गया कि भट्ठे पर पथेर में गहरे गड्ढे में गिरने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, घटना से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है।

Muzaffarnagar: Three children died by drowning in pit in village, atmosphere of sorrow in family
मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों के अनुसार, गांव रसूलपुर दभेड़ी निवासी हुसैन का बेटा फैसल (6), असद (8) व आरिफ का बेटा एहसान (8) सुबह भट्ठे पर खेलने गए थे। 

Muzaffarnagar: Three children died by drowning in pit in village, atmosphere of sorrow in family
शोक में डूबा पूरा गांव। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश के पानी में खेलते खेलते तीनों बच्चे गहरे गड्ढे में गिर गए। जिसमें डूबकर तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three children died by drowning in pit in village, atmosphere of sorrow in family
गांव में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला

उधर, घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला और कस्बे के निजी चिकित्सक के यहां ले गए।

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Three children died by drowning in pit in village, atmosphere of sorrow in family
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चिकित्सालय में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं, परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed