फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुजफ्फरनगर: ASP टिंकी की प्रतिमा का एसएसपी ने किया अनावरण, छह साल की नौकरी में किए थे 49 सनसनीखेज खुलासे

Sat, 06 Feb 2021 08:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 06 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar SSP unveils ASP Tinki statue, she made more than forty sensational revelation in six-year job
श्वान एएसपी टिंकी की प्रतिमा - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लंबे समय तक जिले में पुलिस के लिए अपराधों की पड़ताल में कारगर भूमिका निभाने वाली श्वान एएसपी क्यूटिक्स उर्फ टिंकी की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी की मौजूदगी में डॉग हैंडलर सुनील कुमार ने किया।

जनपद में पिछले छह वर्ष से तैनात एएसपी क्यूटिक्स उर्फ टिंकी का गत तीन नवंबर को बीमारी से निधन हो गया था।

Muzaffarnagar SSP unveils ASP Tinki statue, she made more than forty sensational revelation in six-year job
एएसपी टिंकी की मौत - file photo - फोटो : अमर उजाला

एएसपी टिंकी ने अपनी तैनाती की इस अवधि के दौरान हत्या, लूट और चोरी सहित 49 संगीन मामलों का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाई थी। निधन के बाद पुलिस लाइन में पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

अब एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर पुलिस लाइन में स्थित डॉग स्क्वॉड यूनिट के बाहर एएसपी क्यूटिक्स उर्फ टिंकी की प्रतिमा को स्थापित किया गया है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस खान समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

Muzaffarnagar SSP unveils ASP Tinki statue, she made more than forty sensational revelation in six-year job
एएसपी टिंकी की मौत - file photo - फोटो : अमर उजाला

टिंकी ने किया था 49 घटनाओं का खुलासा
एएसपी टिंकी ने अपने छह साल के कार्यकाल में जनपद मुजफ्फरनगर व शामली की कुल 49 घटनाओं का खुलासा किया था। इनमें शामली की हत्या की दो घटनाएं और शेष जनपद की हैं।

एएसपी टिंकी ने जिन घटनाओं का खुलासा किया, उनमें मुख्यत: हत्या, लूट और चोरी जैसी बड़ी घटनाएं ही शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar SSP unveils ASP Tinki statue, she made more than forty sensational revelation in six-year job
एएसपी टिंकी की मौत - file photo - फोटो : अमर उजाला

कर चुकी कई सनसनीखेज खुलासे
एएसपी टिंकी जनपद में हुई कई हत्याओं के सनसनीखेज खुलासे कर चुकीं है। इनमें सर्वाधिक चर्चित वारदात भौराकलां और वहलना की रही थी। करीब ढाई साल पूर्व शहर से सटे गांव वहलना में किशोर की लाश जंगल में मिली थी, जिसकी गर्दन पर किसी जंगली जानवर के हमले के निशान थे।

ग्रामीणों व परिजनों ने इसे जंगली जानवर के हमले से मौत बताते हुए कार्रवाई से इंकार किया, लेकिन जांच में यह हत्या का मामला निकला, जिसमें गांव के ही एक युवक ने प्रेम संबंध खुलने के डर से किशोर की हत्या की थी।

विज्ञापन
Muzaffarnagar SSP unveils ASP Tinki statue, she made more than forty sensational revelation in six-year job
एएसपी टिंकी की मौत - file photo - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद करीब सवा साल पूर्व भौराकलां थाना क्षेत्र में एक युवती ने ही प्रेम संबंध छिपाने के लिए अपनी ही बहन की हत्या कर शव को अगोलो में छिपा दिया था। इस घटना का खुलासा एएसपी टिंकी की बदौलत संभव हुआ था, जिसने शव बरामद कराकर पूरी घटना का खुलासा कर दिया था।

इनके अलावा, भोपा में डॉक्टर की हत्या, परासौली में युवक की हत्या और बागोवाली में युवक द्वारा की गई मां की हत्या की वारदातों का खुलासा भी एएसपी टिंकी की बदौलत ही संभव हो पाया। सटीक खुलासों के चलते कई बार एएसपी टिंकी को पुलिस मुख्यालय द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed