फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मनचलों की हरकतों से तंग थी पूजा, बहनों की आपबीती से उड़े अफसरों के होश, पल भर में उजड़ गई दुनिया

Fri, 23 Sep 2022 06:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 23 Sep 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Pooja suicide case: Victim family said that disturbed by the antics of the accused
विलाप करती महिला और विवाहिता का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर में विवाहिता पूजा पाल को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने पूजा की बहनों के साथ भी अभद्रता की थी। एक व्यक्ति ने उनके घर पहुंचकर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



पीड़ित परिवार ने मनचलों से परेशान होकर पूजा पाल की जल्दी शादी की थी। इसके बाद आरोपियों ने काजीखेड़ी में फायरिंग की। पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों पर सख्ती नहीं की गई। यही वजह है कि उनका दुस्साहस बढ़ता गया।

Muzaffarnagar Pooja suicide case: Victim family said that disturbed by the antics of the accused
पूजा की आत्महत्या का मामला। - फोटो : amar ujala

आरोप है कि पीड़ित परिवार को धमकी दी गई है। जनकपुरी में मृतका के भाई गौरव पाल और सभासद अरविंद धनगर ने पुलिस को अधिकारियों को बताया कि आरोपी पक्ष के लोग पीड़ित के घर पहुंचे और पूजा की बहनों को धमकी दी गई। पूजा की दोनों बहनें घर पर अकेली थी। पूजा की बहनों ने भी कहा कि उनके साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की थी। सीओ सिटी कुलदीप कुमार का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने ऐसी शिकायत नहीं की है, प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

Muzaffarnagar Pooja suicide case: Victim family said that disturbed by the antics of the accused
पूजा का फाइल फोटो व जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पुलिस सोती रही, मनचलों की दहशत से परिवार जागता रहा
शहर के जनकपुरी में पीड़ित परिवार मनचलों की दहशत में जी रहा है। पूजा पाल के ससुरालियों को वारदात का अंदेशा था, यही वजह है कि घर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। समय-समय पर पुलिस को जानकारी दी गई, लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Pooja suicide case: Victim family said that disturbed by the antics of the accused
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

पीड़ित परिवार को मिलेगा न्याय : बालियान
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। उन्होंने मामले की जानकारी ली है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Muzaffarnagar Pooja suicide case: Victim family said that disturbed by the antics of the accused
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

कपिल देव ने की एसएसपी से बात
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि प्रकरण को लेकर उन्होंने एसएसपी विनीत जायसवाल से बातचीत की है। पीड़िता परिवार को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed