मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थानाक्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के तालड़ा मोड़ पर दुमंजिला छह दुकानों का लिंटर उभारने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। लिंटर भरभराकर गिया, जिसके नीचे 20 मजदूर दब गए। दो मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि 15 को घायल अवस्था में निकाला गया है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। देर रात तक राहत कार्य जारी है। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुजफ्फरनगर हादसा: लिंटर गिरने से 20 मजदूर दबे, दो की मौत, राहत कार्य जारी
जानसठ के तालड़ा मोड़ पर मवाना के मुरसलीन ने ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर छह-छह दुकानें बनाई थीं। हाईवे की ऊंचाई अधिक होने के कारण दुकानों का लिंटर उभरवाने का काम किया जा रहा था। रविवार शाम करीब पांच बजे कार्य के दौरा लिंटर गिर गया। दूर तक शोर सुना गया।
आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव न्याजूपुर निवासी मजदूर मोहित की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन मजदूर गंभीर घायल बताए गए हैं। वहीं पीयुष ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने दो मौत की पुष्टि की है।
ये कर्मचारी कर रहे थे काम
1. रामचंद्र पुत्र रामसेवक निवासी रायपुर माजरा थाना सैफनीरामपुर
2. हरिश्चंद्र पुत्र मलखान निवासी उपरोक्त
3. राहुल पुत्र धीर सिंह निवासी मिल्क खबरी अव्वल थाना बिलारी मुरादाबाद
4. अनुराग पुत्र तीर्थ निवासी उपरोक्त
5. नवनीत पुत्र तारा सिंह निवासी उपरोक्त
6. विपिन कुमार पुत्र रामवीर सिंह निवासी उपरोक्त
7. अरुण कुमार पुत्र राम अवतार निवासी ग्राम लिलर बुजुर्ग थाना सिरौली जनपद बरेली
8. राहुल पुत्र विजेंदर निवासी खबरी अव्वल थाना बिलारी मुरादाबाद
9. डब्लू पुत्र रामावतार निवासी रेवड़ी थाना बिलारी रामपुर
10. संजीव पुत्र राम अवतार निवासी रेवड़ी थाना बिलारी रामपुर
11. संजीव पुत्र मोर मुकुट निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद रामपुर
12. विक्की पुत्र कृपाल निवासी सराय माजरा थाना शकनी रामपुर
13. आदित्य पुत्र सतपाल निवासी लोदीपुर थाना शाहबाद रामपुर
14. विकेश पुत्र कृपाल निवासी सराय माजरा थाना शाहपुर रामपुर
15. हिमांशु पुत्र अमरपाल निवासी नियामतपुर गढ़ी मुरादाबाद
16. नरसी उर्फ मोहित पुत्र अज्ञात निवासी उपरोक्त
17. पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद रामपुर
इन मजदूरों को निकाला गया
- रामचंद्र, रायपुर, रामपुर
- हरिश्चंद्र, रायपुर, रामपुर
- सुनील, लोधीपुर, रामपुर,
- विक्की, रायपुर, , रामपुर
- आदित्य, लोधीपुर रामपुर
- राहुल, मिलक खावरी, मुरादाबाद
- अनुराग, मिलक खावरी, मुरादाबाद
- नवनीत, खावरी अव्वल, मुरादाबाद
- विपिन कुमार, खावरी अव्वल, मुरादाबाद
- राहुल, खावरी अव्वल, मुरादाबाद
- डब्लू उर्फ बबलू, देबड़ी, मुरादाबाद
- संजीव, देबड़ी, मुरादाबाद
- अरुण कुमार, लिलौर बुजुर्ग, बरेली
उपरोक्त में से डब्लू पुत्र राम अवतार, विपिन पुत्र रामवीर, अनुराग पुत्र तीरथ को जिला अस्पताल मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया गया है।
इनकी हुई मौत
पीयूष उर्फ मनोज पुत्र विजेंदर निवासी लोदीपुर थाना शाहाबाद रामपुर, नरसी उर्फ मोहित की मौत हो चुकी है। वर्तमान में बचाव कार्य चल रहा है। सभी अधिकारी मौके और मौजूद हैं। एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर भी मौके पर पहुंच चुके हैं।