फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गमगीन माहौल: सेना के जवान के घर मातम, नहीं थम रहे पिता के आंसू, परिवार का सहारा था कार्तिक

Wed, 27 Jul 2022 06:02 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 27 Jul 2022 06:02 PM IST
विज्ञापन
Gloomy atmosphere in family of Kartik in Sisouli village of Muzaffarnagar see photos
सदमे में पिता। - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर निवासी सेना के जवान कार्तिक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और मंगलवार सुबह से ही सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। वहीं माता-पिता सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार्तिक पूरे परिवार का सहारा था लेकिन अब वह दुनिया में नहीं रहा। ऐसे में पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, बेटे की मौत से पिता सदमे है और हर कोई उन्हें संभालने की कोशिश कर रहा है। चार साल पहले ही कार्तिक की सेना में नौकरी लगी थी। वह पहले कंप्यूटर सेंटर चलाता था, जिसे अब कार्तिक के पिता योगेंद्र सिंह और छोटा भाई मुकुल चलाता था।



कांवड़ियों ने किया था हमला 
उत्तराखंड के रुड़की और मंगलौर के बीच डाक कांवड़ आगे निकलने को लेकर कांवड़ियों में झगड़ा गया हो गया। इस दौरान हरियाणा के पानीपत के कांवड़ियों ने दूसरे पक्ष के कांवड़ियों पर हमला बोल दिया था। इस दौरान हमले में कई कांवड़िए घायल हो थे, जबकि सिसौली निवासी कार्तिक की मौत हो गई थी। इसके बाद पानीपत के कांवड़िए अपनी डीसीएम गाड़ी को छोड़कर भाग गए थे।

Gloomy atmosphere in family of Kartik in Sisouli village of Muzaffarnagar see photos
कार्तिक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

छह आरोपी दबोचे  
कार्तिक की हत्या के मामले में उत्तराखंड पुलिस ने छह आरोपियों को दबोच लिया है। मंगलवार को कांवड़ियों के दो गुटों में खूनी संघर्ष हो गया था। जिसके बाद कार्तिक पुत्र पवन निवासी गांव सिसौली जिला मुजफ्फरनगर की मौत हो गई थी।

Gloomy atmosphere in family of Kartik in Sisouli village of Muzaffarnagar see photos
सेना के जवान की मौत। - फोटो : amar ujala

ये छह आरोपी हुए गिरफ्तार
1. रिंकू पुत्र रमेश उम्र 24 वर्ष    
2. राहुल पुत्र पहल सिंह उम्र 20 वर्ष
3. सुंदर पुत्र रामभज उम्र 38 वर्ष
4. सचिन पुत्र महिपाल उम्र 25 वर्ष
5. पंकज पुत्र मेनपाल उम्र 22 वर्ष
6. आकाश पुत्र विजेंद्र उम्र 21 वर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
Gloomy atmosphere in family of Kartik in Sisouli village of Muzaffarnagar see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
सेना के जवान कार्तिक का मंगलवार की शाम को सैनिक सम्मान के साथ कार्तिक का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने मातमी धुन बजाकर अंतिम विदाई दी। उधर, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने भी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Gloomy atmosphere in family of Kartik in Sisouli village of Muzaffarnagar see photos
मृतक कार्तिक व थाने में जमा लोग - फोटो : अमर उजाला

थाने में हुआ था हंगामा, चाचा ने दर्ज कराया था मुकदमा
कार्तिक की मौत के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने रुड़की सिविल लाइन थाने में जमकर हंगामा किया था। इस दौरान कार्तिक के चाचा ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद उत्तराखंड़ पुलिस ने बुधवार को छह आरोपियों को दबोच लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed