फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: यूपी में एनकाउंटर का खौफ, बदमाश ने नदी में लगाई मौत की छलांग, मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Tue, 14 Mar 2023 09:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 14 Mar 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Fear of encounter in UP: A miscreant commits suicide by jumping into river and mourns in family
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में अलग-अलग मामलों में आरोपी दो युवक गलियों में रास्ता भटक गए। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए जंगल की तरफ भागे थे। छलांग लगाई, लेकिन नदी पार नहीं कर सके। मोहित गहरे पानी में समा गया।

Fear of encounter in UP: A miscreant commits suicide by jumping into river and mourns in family
मुजफ्फरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली का गैंगस्टर मोहित अपने साथी अजय के साथ पुलिस को देखकर भागा, लेकिन शहर की गलियों में रास्ता नहीं मिल पाया। दोनों तैरना नहीं जानते थे। नदी में पानी गहरा होने के कारण दोनों फंस गए। 

Fear of encounter in UP: A miscreant commits suicide by jumping into river and mourns in family
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

उधर, शोर सुनकर किसान लियाकत पहुंचा तो उसने किसी तरह अजय को बचा लिया। किसान ने बताया कि मोहित गहरे पानी में चला गया था और उसकी आवाज तक नहीं आई। किसी तरह वह एक ही युवक को बचा पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Fear of encounter in UP: A miscreant commits suicide by jumping into river and mourns in family
मौके पर पहुंचे परिजन। - फोटो : अमर उजाला

अजय बोला, मैं तो मोहित के पीछे कूद गया
बुजुर्ग किसान लिकायत के प्रयास से बच गए अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीछा किया था। पुलिस से डर कर मोहित ने बाइक को और भी तेज भगा दिया था। वह इतना डर गया था कि उसने नदी में छलांग लगा दी थी। उसी को देखकर वह भी कूद गया था।

विज्ञापन
Fear of encounter in UP: A miscreant commits suicide by jumping into river and mourns in family
मुजफ्फरनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला
दोनों युवकों पर दर्ज है मुकदमे
एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि मोहित मलिक पर शहर कोतवाली, सिविल लाइन थाना और भौराकलां समेत अलग-अलग थानों में छह मुकदमे दर्ज है। अजय शर्मा पर भी गैर इरादतन हत्या का मुकदमा है, जिसमें वह जमानत पर चल रहा है। मोहित खेती का काम करता था। जबकि अजय शर्मा पिकअप गाड़ी चलाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed