फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: फूल बेचकर करता था रेकी, फिर बहाता था खून, सुरेश रैना के 3 रिश्तेदारों को मारने वाला बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 02 Apr 2023 12:02 AM IST
Encounter in Muzaffarnagar: Crook Rashid killed three relatives of cricketer Suresh Raina after Reiki
बदमाश राशिद। - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ राशिद उर्फ सिपइया ने अपराध की दुनिया में चलता-फिरता बदमाश के नाम से पहचान बना रखी थी। अपने गिरोह के साथियों के साथ पंजाब में चादर और फूल बेचने के धंधे की आड़ में वह वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी करता था। फूल बेचने के बहाने ही पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा और बुआ के परिवार के साथ वारदात को अंजाम दिया था।



पंजाब के पठानकोट के थरियाल गांव में रात के वक्त छत पर सो रहे ठेकेदार अशोक कुमार और परिजनों को गंभीर रूप से घायल कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार और फुफेरे भाई कौशल की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुआ आशा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। दूसरे फुफेरे भाई की सास भी इस वारदात में घायल हुई थी।

Encounter in Muzaffarnagar: Crook Rashid killed three relatives of cricketer Suresh Raina after Reiki
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

मामला भारतीय क्रिकेटर से जुड़ा होने की वजह से सुर्खियों में आ गया। उस वक्त पंजाब में अमरेंद्र सिंह की सरकार थी। रैना ने टवीट् कर कांग्रेस सरकार से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की थी।

Encounter in Muzaffarnagar: Crook Rashid killed three relatives of cricketer Suresh Raina after Reiki
मुठभेड़ में मारा गया बदमाश। - फोटो : अमर उजाला

वहीं वारदात से कुछ दिन पहले राशिद और उसके साथियों ने ठेकेदार अशोक के मकान की रेकी की थी। गिरोह में शामिल महिलाओं ने उनके यहां फूल बेचे थे। उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से वारदात की थी। आईपीएल छोड़कर सुरेश रैना भी अपनी बुआ के गांव थरियाल पहुंचे थे।

विज्ञापन
Encounter in Muzaffarnagar: Crook Rashid killed three relatives of cricketer Suresh Raina after Reiki
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

चार साल पहले मारा गया था लखटकिया सांडू
चार साल बाद पुलिस ने बड़े इनामी को मुठभेड़ में मार गिराया है। वर्ष 2019 में दरोगा की हत्या कर पुलिस कस्टडी से फरार एक लाख के इनामी रोहित सांडू और उसके साथी 50 हजार के इनामी राकेश यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए थे। यादव अयोध्या जिले के हैदरनगर का रहने वाला था। रोहित सांडू मंसूरपुर थाना क्षेत्र में जौहरा गांव का रहने वाला था। 

Encounter in Muzaffarnagar: Crook Rashid killed three relatives of cricketer Suresh Raina after Reiki
मृतक बदमाश शाहिद - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि पेशी से वापस लौटते वक्त जानसठ क्षेत्र के गांव सलारपुर में पुलिस खाना खाने के लिए रुकी थी, जहां सांडू के साथियों ने फायरिंग कर उसे पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया था। हमले में मिर्जापुर जिले के पुलिस कर्मी दुर्ग विजय सिंह की मौत हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed