फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: आखिर क्यों भावुक हुए केशव प्रसाद मौर्य, तस्वीरों में देखिए डिप्टी सीएम का शुकतीर्थ दौरा

Fri, 15 Jul 2022 01:03 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya became emotional during Shuktirth tour see photos
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

शुकतीर्थ की धार्मिक यात्रा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वीतराग स्वामी कल्याण देव की श्रद्धा और भक्ति में लीन हो गए। शुकदेव आश्रम के संग्रहालय में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ने जैसे ही उन्हें अपने गुरु की फटी हुई जैकेट दिखाई, मौर्य ने उसे हाथों में लेकर माथे पर लगाए रखा। शिक्षा ऋषि की सादगी की बातें सुनकर वह भावुक हो गए। 



ब्रह्मलीन वीतराग संत की 18वीं पुण्यतिथि पर भागवत पीठ में पधारे सूबे के उप मुख्यमंत्री की संत और महात्माओं के प्रति श्रद्धा ने सभी को अभिभूत किया। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर आश्रम के हेलीपैड पर उतरा, ट्रस्ट सचिव कुंवर देवराज पंवार, मदरहुड यूनिवर्सिटी उत्तराखंड के कुलपति नरेंद्र कुमार शर्मा, कथा व्यास अचल शास्त्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए।

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya became emotional during Shuktirth tour see photos
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद मौर्य ने चरण स्पर्श कर स्वामी ओमानंद का आशीर्वाद लिया और श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय और आश्रम के मध्य बनाए गए व्यास सेतु एवं परीक्षित द्वार का लोकार्पण किया। वेद मंत्रोच्चार के बीच संत विभूति के समाधि मंदिर में पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उन्होंने शिक्षा ऋषि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। स्मृति यज्ञ में पूर्णाहुति के बाद उपमुख्यमंत्री ने महामुनि श्री शुकदेव के साक्षी अक्षय वटवृक्ष की परिक्रमा की। कथा व्यास सुमन कृष्ण शास्त्री के मंत्रपाठ के बीच उन्होंने श्री शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना की। विनम्रता से मौर्य ने पुरोहितों, आचार्यों और विद्वानों को नमन किया। डोंगरे जी भागवत भवन में पहुंचने पर उन्होंने शुकतीर्थ के संत और महात्माओं को प्रणाम कर स्वामी कल्याण देव के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। समारोह के मंच पर स्वामी ओमानंद ने उन्हें आशीर्वाद स्वरूप, शॉल, शुकतीर्थ साहित्य और प्रसाद भेंट किया। ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश और उपाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के पूर्व वीसी मुन्नी लाल रंगा ने मौर्य का आश्रम में पधारने पर अभिनंदन किया। 

Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya became emotional during Shuktirth tour see photos
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी भाजपा की ओर से उन्हें माला पहनाई। स्वामी ओमानंद के संबोधन के दौरान कई प्रसंगों को लेकर उपमुख्यमंत्री ने बार-बार हाथ जोड़कर संतों के आगे शीश झुकाया। सभा के उपरांत जैसे ही मौर्य वीतराग संत की स्मृतियों के संग्रहालय में पहुंचे, वहां शिक्षा ऋषि के वस्त्र, भोजन के पात्र और खड़ाऊ देखकर नतमस्तक हो गए। स्वामी ओमानंद ने अपने गुरु की फटी हुई जैकेट दिखाई तो डिप्टी सीएम ने उसे माथे से लगा लिया। मौर्य ने शुकतीर्थ त्रैमासिक पत्रिका का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट महासचिव केके विज, पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, सुधीश प्रकाश, दिनेश गर्ग, कपिल गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya became emotional during Shuktirth tour see photos
स्वामी कल्याण देव - फोटो : अमर उजाला

परोपकार और करुणा मानव जीवन का भूषण : ओमानंद
स्वामी ओमानंद ने कहा कि जिस व्यक्ति के अंदर करुणा और परोपकार का भाव है, उसका जीवन सफल है। गुरुदेव ने स्वामी विवेकानंद और महात्मा बुद्ध के विचारों को जीवन में आत्मसात किया और गांव-गांव शिक्षा की अलख जगाई। शुकतीर्थ भगीरथी गंगा और भागवत ज्ञान गंगा का संगम है।  यह भागवत की जन्मभूमि है। महान संत ने शुकतीर्थ के अलावा हस्तिनापुर, कुरुक्षेत्र और वैष्णो देवी तीर्थ को जनसुलभ बनाने में अहम भूमिका निभाई। परोपकार जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। दूसरों के दुखों को दूर करने वाला ही असली परोपकारी है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से  भगीरथ की तरह शुकतीर्थ में  गंगा की जलधारा लाएं।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya became emotional during Shuktirth tour see photos
उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

वीतराग संत ने बनाया अलौकिक तीर्थ : अग्रवाल
कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याण देव के तप से भागवत भूमि देश का अलौकिक तीर्थ बन गया है। शिक्षा, चिकित्सा और अन्य धर्मार्थ क्षेत्र में सैकड़ों संस्थाएं स्थापित कर उन्होंने समाजोत्थान में ध्रुव स्थान हासिल किया। वर्तमान में धार्मिक नगरी में सबसे बड़ी जरूरत गंगा के निरंतर प्रवाह की है। यहां प्रतिवर्ष चार मेले भी लगते हैं। लाखों श्रद्धालु हर साल तीर्थ में आते हैं, जल के बिना उन्हें निराशा होती है। उप मुख्यमंत्री गंगा की धारा लाने की पुरानी मांग को पूरा करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed