फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी का मर्डर: आखिर जेल गई कातिल प्रेमिका, दूसरे प्रेमी ने खोला बड़ा राज, लाश की तलाश में जुटी पुलिस, देखें तस्वीरें

Sun, 19 Sep 2021 01:11 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 19 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime news: Police has sent girlfriend and her boyfriend to jail in Sonu murder case
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना में गांव परासौली निवासी युवक सोनू कश्यप हत्याकांड में पुलिस ने दो हत्यारोपियों नीरज और प्रियंका को जेल भेज दिया है। पुलिस गोताखोर के साथ शनिवार को भी सोनू के शव की तलाश में गंगनहर खंगालने में जुटी रही।


गांव परासौली निवासी सोनू दो सितंबर से लापता है। मोबाइल की लोकेशन व कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस की पूछताछ में हत्यारोपी नीरज ने बताया कि सोनू को शराब के नशे में गंगनहर में फेंका गया है। दो दिन से पुलिस सोनू के शव की तलाश में जुटी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने बताया कि शव की तलाश में तीन टीम लगाई गई है। गंगनहर में तीन स्थानों पर उसके शव की तलाश की जी रही है। शनिवार को पुलिस ने सठेड़ी गांव के पास, सरधना व भोले की झाल के पास गंगनहर में शव की तलाश की।
Muzaffarnagar Crime news: Police has sent girlfriend and her boyfriend to jail in Sonu murder case
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

पुलिस अभी तक मृतक सोनू का शव बरामद करने में सफलता प्राप्त नहीं कर सकी।

Muzaffarnagar Crime news: Police has sent girlfriend and her boyfriend to jail in Sonu murder case
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

योगराज सिंह के नेतृत्व में परिजन मिले अधिकारियों से 
शनिवार को सोनू के परिजन तहसील मुख्यालय पहुंचे। पूर्व मंत्री व रालोद नेता योगराज सिंह के नेतृत्व में परिजनों ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम से मुलाकात की। उन्होंने अधिकारियों को घटनाक्रम बताते हुए शव की बरामदगी की मांग की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime news: Police has sent girlfriend and her boyfriend to jail in Sonu murder case
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सीओ ने परिजनों को बताया कि पुलिस की तीन टीम बनाकर गंगनहर में तलाश करने के लिए भेजी गई है। हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar Crime news: Police has sent girlfriend and her boyfriend to jail in Sonu murder case
आरोपी और युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्दी ही शव बरामद कर लिया जाएगा। इस मौके पर मृतक की माता कमलेश, बहन नीलम, बहनोई मदन, संदीम कश्यप व उमेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed