{"_id":"6af8fdbb1c7961160e0c2ef7","slug":"four-accused-including-a-woman-arrested-for-smuggling-opium-in-a-car-panipat-news-c-244-1-pnp1001-167595-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कार में अफीम तस्करी करते एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कार में अफीम तस्करी करते एक महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
Sun, 15 Nov 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पकड़ में नशा तस्करी के आरोपी। स्रोत : पुलिस
पानीपत। पुलिस की सीआईए-3 टीम ने दिल्ली से कार में अफीम लेकर आ रहे एक महिला सहित चार नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक किलो चार ग्राम अफीम बरामद हुई है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर गहन पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
उप पुलिस अधीक्षक प्रदीप यादव ने बताया कि सीआईए-3 प्रभारी सुभाष की टीम गश्त व जांच के दौरान दिल्ली रोड स्थित करहंस मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि हीरा सिंह, सुनील, राशीद खान और नीतू जोन नामक चार आरोपी एक कार में दिल्ली से पानीपत आ रहे हैं और उनके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है। सीआईए-3 की टीम ने तुरंत जीटी रोड समालखा पर मछरौली मोड़ के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद दिल्ली की तरफ से एक संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली। उसमें सवार चारों व्यक्तियों के कब्जे से कुल एक किलो चार ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान हीरा सिंह निवासी कृष्णा कॉलोनी उत्तम नगर दिल्ली, राशीद खान निवासी दीपक विहार विकास नगर दिल्ली, सुनील और नीतू जोन निवासी नथन विहार रनोहला दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी प्रदीप यादव ने बताया कि रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से अफीम के मुख्य सप्लायर और इसके नेटवर्क के बारे में गहनता से पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो