Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High-speed motorcycle crashes into railing near the fort; two friends lose their lives

Agra News: किले के पास रेलिंग से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो दोस्तों की गई जान

Thu, 12 Nov 2026 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
High-speed motorcycle crashes into railing near the fort; two friends lose their lives
आगरा। रामलीला मैदान के पास घुमावदार मोड़ पर मंगलवार रात हवा से बातें करती बाइक पर सवार तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए। बाइक डिवाइडर की रेलिंग को तोड़ते हुए किले के पास दीवार से टकरा गई। तीनों उछलकर दूर जा गिरे। सिर टकराने से दो की मौत हो गई जबकि तीसरा घायल है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुल्तानपुरा, सदर निवासी नैतिक (16), मंटोला निवासी उसका दोस्त प्रेम (19) और विशाल (19) मंगलवार रात को घर से बाइक पर घूमने के लिए निकले थे। रात तकरीबन 11:30 बजे वो फतेहाबाद मार्ग की तरफ गए। इसके बाद टक्कर रोड होते हुए बिजलीघर की तरफ जा रहे थे। रामलीला मैदान से पहले घुमावदार मोड़ है। कई बार यहां हादसे हो चुके हैं। उन्होंने बाइक को रामलीला मैदान की तरफ जैसे ही मोड़ा, उनका नियंत्रण नहीं रहा।
विज्ञापन

रफ्तार अधिक होने की वजह से बाइक फिसल गई। वह डिवाइडर की रेलिंग से टकराए। इससे रेलिंग टूट गई। वह सीधे किले के पास की दीवार से टकरा गए। उनके गंभीर चोट लगीं। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। नैतिक और विशाल की मौत हो गई जबकि प्रेम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पुलिस ने परिजन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-। त्योहार की खुशियों पर हादसे का ग्रहण
घर में नैतिक इकलौता था। उसके पिता नगर निगम में संविदा कर्मचारी थे। उनकी चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। नैतिक ने ही अपने लिए बाइक खरीदी थी। प्रेम और विशाल चचेरे भाई थे। घटना से कोहराम मच गया। त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।

-। हादसों के बाद भी सुरक्षा इंतजाम नहीं
आगरा किले के पास घुमावदार मोड़ पर कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद सुरक्षा इंतजाम की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हादसे की जानकारी पर मृतकों के परिजन के साथ ही आम लोग भी पहुंच गए। वो एक ही बात कर रहे थे कि इस जगह पर साइनेज लगाए जाने चाहिए, जिससे लोग वाहन को धीमी गति से लेकर जाएं। टक्कर से बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह से गायब हो गया।


वर्जन

राहगीर की सूचना पर तत्काल पुलिस पहुंची थी। घायलों को अस्पताल ले गए। दो युवकों की मृत्यु हो गई। बाइक रफ्तार अधिक थी। हादसा मोड़ पर हुआ है। सर्वे कराया जाएगा। हादसे रोकने के लिए इंतजाम कराए जाएंगे।
अमीषा सिंह, एसीपी सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed