सहारनपुर में कोतवाली देवबंद क्षेत्र के गांव धर्मपुर सरावगी में घरेलू कलह के चलते युवक ने जहर देकर पत्नी की हत्या कर दी और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुसाइड नोट: ‘जिंदगी से बहुत परेशान हो गया हूं’ पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद लगा ली फांसी, देखें तस्वीरें
आगे लिखा मां, मामा के यहां गई हुई है। मैं अपने होशोहवास में प्रतिभा को और अपने को खत्म कर रहा हूं। मेरे बच्चे का नाम यश है और ये बच्चा मेरी मां को दिया जाए और हां मेरी मां और दोनों बहनों के आने तक मेरा अंतिम संस्कार न किया जाए। बता दें कि जिन पवित्र रिश्तों का जिक्र दलीप ने सुसाइड नोट में किया है। लोकलाज के चलते उस रिश्ते का खुलासा नहीं किया जा सकता।
दलीप ने आत्महत्या करने से पूर्व सुसाइड नोट को अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगा दिया था। सुसाइड नोट में सबसे नीचे अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी लिखा था। बताया गया है कि दलीप बेहद खुशमिजाज था। जो पिता की मौत के बाद मां और पत्नी के साथ रहता था। उसकी दोनों बहनों की पहले ही शादी हो चुकी है।
पहले दोनों के आत्महत्या की मिली थी सूचना
सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि पहले तो पुलिस को यही सूचना मिली थी कि महिला ने जहर खा लिया है और उसके पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर छानबीन में दलीप की जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें पत्नी को मारकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात लिखी है।
बेटे के पैदा होने पर छुट्टी लेकर आया था दलीप
दलीप उत्तराखंड की एक कंपनी में बतौर सुरक्षा गार्ड नौकरी करता था। परिवार में बेटे का जन्म होने पर ही वह छुट्टी लेकर घर आया हुआ था।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
दलीप कुमार (26) ने पहले तो पत्नी प्रतिभा (22) को जहर दे दिया। इसके बाद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से बच्चे के रोने की आवाज आने पर ग्रामीणों ने खिड़की से झांक कर देखा तो दलीप फांसी पर लटका हुआ था और बेड पर प्रतिभा का शव पड़ा था। सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि प्रतिभा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पाएगा। डेढ़ वर्ष पूर्व दलीप की शादी थाना कुतुबशेर के बेतिया गांव निवासी मौसम की बेटी प्रतिभा के साथ हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उनके बीच अनबन रहने लगी।