अपनी ही शादी में डांस कर रही दुल्हन को एक हादसा जिंदगी भर का गम दे गया। खुशी-खुशी बरात चढ़ रही थी और इसी बीच दुल्हन भी ब्यूटी पार्लर से बैंक्वेट हॉल के बाहर पहुंची तो बरातियों ने दुल्हन की कार को रुकवा लिया। इसके बाद कार की सनरूफ से दुल्हन भी बरातियों के साथ डांस करने लगी। इसी दौरान हाईवे पर खौफनाक हादसा हो गया।
दुल्हन का डांस देख रहे थे बराती, पलक झपकते ही काफूर हो गईं शादी की खुशियां, खौफनाक तस्वीरें
-
- 1
-
Link Copied
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर मंगलवार रात को एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां पलक झपकते ही नाचते गाते बरातियों की खुशियां काफूर हो गईं। हर तरफ घायलों की चीख-पुकार मचने से माहौल गमगीन हो गया। हादसे की भयावहता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर करीब सौ मीटर की दूरी तक कई घायल बरातियों के खून के कतरे, फटे हुए कपड़े और जूते-चप्पल आदि बिखरे हुए थे।
इसके बाद हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस कर रही दुल्हन के चेहरे पर भी हादसे की दहशत साफ दिखाई दी। कार के एकदम पास डांस करते कई बराती कुछ दूरी तक उछलते हुए वीडियो में कैद हो गए। वहीं, हादसे को अंजाम देने वाली काली स्विफ्ट कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गांव बहादरपुर निवासी ओमप्रकाश ने हादसे की रिपोर्ट अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।
हाईवे पर हुए इस हादसे में 13 बराती घायल हुए, जबकि एक बराती की मौत हो गई। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों का आरोप है कि करीब घंटों तक वे घायलों को लेकर अस्पतालों में चक्कर काटते रहे, लेकिन किसी भी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। आखिरकार करीब दो बजे भोपा रोड स्थित ईवान अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया जा सका, जहां से बुधवार सुबह तक सभी को रेफर कर दिया गया। इनमें से कुछ लोगों को परिजन मेरठ, कुछ को पटियाला और कुछ को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर चले गए।
गमगीन माहौल में हुआ प्रमोद का अंतिम संस्कार
हाईवे पर बरात के साथ हुए हादसे में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी प्रमोद (51 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया, जहां बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़ित परिजन गांव बहादरपुर ले गए। वहां गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/