फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाईवे पर खुली कार में डांस कर रही थी दुल्हन, खिड़कियों पर लटके थे रिश्तेदार, हादसे ने छीनीं खुशियां

Thu, 18 Feb 2021 02:05 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 18 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
bride was dancing in an opening Car on highway in Muzaffarnagar, bad accident happened after speedy truck hit the car
डांस करती दुल्हन - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में दिल्ली-दून हाईवे पर मंगलवार देर रात हुआ भीषण हादसा शादी समारोह में शामिल बरातियों के जश्न में खलल डाल गया। पलक झपकते ही नाचते गाते बरातियों की खुशियां काफूर हो गईं।



हर तरफ घायलों की चीख-पुकार मचने से माहौल गमगीन हो गया। हादसे की भयावहता का अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल पर करीब सौ मीटर की दूरी तक कई घायल बरातियों के खून के कतरे, फटे हुए कपड़े और जूते-चप्पल बिखरे हुए थे।

bride was dancing in an opening Car on highway in Muzaffarnagar, bad accident happened after speedy truck hit the car
कार में डांस करती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

सोशल मीडिया पर वायरल हुई हादसे की वीडियो क्लिप में कार की सनरूफ से बाहर निकलकर डांस कर रही दुल्हन के चेहरे पर भी हादसे की दहशत साफ दिखाई दी। कार के एकदम पास  डांस करते कई बराती कुछ दूरी तक उछलते हुए वीडियो में कैद हो गए।

वहीं, हादसे को अंजाम देने वाली काली स्विफ्ट कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। गांव बहादरपुर निवासी ओमप्रकाश ने हादसे की रिपोर्ट अज्ञात कार चालक के खिलाफ दर्ज कराई है।

bride was dancing in an opening Car on highway in Muzaffarnagar, bad accident happened after speedy truck hit the car
हादसे में कार क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

इलाज कराने के लिए घंटों काटते रहे चक्कर
हाईवे पर बरात के साथ हुए हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए, जिन्हें अन्य लोग कार में लेकर शहर के अस्पतालों में पहुंचे। पीड़ितों का आरोप है कि करीब घंटों तक वे घायलों को लेकर अस्पतालों में चक्कर काटते रहे, लेकिन किसी भी हॉस्पिटल ने उन्हें भर्ती नहीं किया।

आखिरकार करीब दो बजे भोपा रोड स्थित ईवान हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया जा सका, जहां से बुधवार सुबह तक सभी को रेफर कर दिया गया। इनमें से कुछ लोगों को परिजन मेरठ, कुछ को पटियाला और कुछ को पीजीआई चंडीगढ़ लेकर चले गए।


विज्ञापन
विज्ञापन
bride was dancing in an opening Car on highway in Muzaffarnagar, bad accident happened after speedy truck hit the car
हादसे में बराती घायल - फोटो : अमर उजाला

हादसे में ये लोग हुए घायल
- काजल पुत्री मंगतराम, निवासी वार्ड नंबर-दो, महाली कुराली, पंजाब
- रजनी पत्नी रजत, निवासी नीलपुर, राजपुरा, पंजाब
- मीनू पत्नी पनीत कटारिया, निवासी गांव शेरनगर
- मनोज पुत्र रामेश्वर, निवासी गांव नावला, मंसूरपुर
- त्रिलोकी, निवासी गांव वलीदपुर, दौराला, मेरठ
- दीपक पुत्र बिजेंद्र निवासी कूंगर पट्टी, सुजड़ू
- ऋतु पत्नी नरेंद्र निवासी गांव नावला, मंसूरपुर
- जसवंत सिंह, मनी सिंह, महिपाल, पुनीत व रवि निवासी अज्ञात
- मंगतराम निवासी, निवासी वार्ड नंबर-दो, महाली कराली, पंजाब
 
मीनू, जसवंत व मंगतराम, पंजाब प्रांत के जनपद पटियाला के नीलम हॉस्पिटल में भर्ती हैं।काजल और मीनू, चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती हैं। अन्य सभी घायल मुजफ्फरनगर व मेरठ के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

विज्ञापन
bride was dancing in an opening Car on highway in Muzaffarnagar, bad accident happened after speedy truck hit the car
कार में डांस करती दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

गमगीन माहौल में हुआ प्रमोद का अंतिम संस्कार
हाईवे पर बरात के साथ हुए हादसे में सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बहादरपुर निवासी प्रमोद (51) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया, जहां बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को पीड़ित परिजन गांव बहादरपुर ले गए। वहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed