फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: छात्रा को गोली मारकर दी जान... पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था गौरव; प्रतिक्षा को इसलिए कई बार दी थी धमकी

Sun, 08 Dec 2024 02:15 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 08 Dec 2024 02:15 PM IST
सार

संभल में छात्रा को गोली मारकर युवक ने जान दे दी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव कड़ापुर निवासी गौरव गुर्जर उनकी बेटी का पीछा कर बात करने का दबाव बनाता है। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देता था।

विज्ञापन
Young man shot Girl student and then committed suicide in Sambhal
Young man shot Girl - फोटो : अमर उजाला
संभल के असमोली के गांव हरथला निवासी बीएससी की छात्रा प्रतीक्षा (19) को अमरोहा जिला के गांव कड़ापुर निवासी गौरव गुर्जर ने गोली मारकर खुद जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि छात्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के गांव कड़ापुर निवासी गौरव गुर्जर उनकी बेटी का पीछा कर बात करने का दबाव बनाता है। इन्कार करने पर जान से मारने की धमकी देता था। बताया कि शनिवार की दोपहर करीब पौने तीन बजे छात्रा पाकबड़ा के नजदीक स्थित एक डिग्री कॉलेज से पढ़कर घर लौट रही थी। 


 
Young man shot Girl student and then committed suicide in Sambhal
संभल में युवती को गोली मार युवक की आत्महत्या - फोटो : संवाद
रास्ते में पहले से मौजूद गौरव गुर्जर ने उसे रोक लिया और कहासुनी के बाद 315 बोर के तमंचे से गले पर गोली मार ली। छात्रा के जमीन पर गिरते ही गोरव ने अपनी कनपटी से तमंचा सटाकर गोली चला दी। जिससे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन छात्रा को मुरादाबाद ले गए। सूचना पर एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
Young man shot Girl student and then committed suicide in Sambhal
संभल में युवती को गोली मार युवक की आत्महत्या - फोटो : संवाद
आरोपी छात्रा को कई बार दे चुका था धमकी
गौरव गुर्जर बात न करने पर धमकाता है। कहता है कि यदि बात नहीं करेगी तो गोली मार देगा और खुद भी जान दे देगा। यह बात कुछ दिन पहले छात्रा प्रतीक्षा ने अपनी मां रजनी बताई थी। मां ने बेटी की बात को गंभीरता से नहीं लिया। यह बात छात्रा की मां ने बताई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man shot Girl student and then committed suicide in Sambhal
संभल में युवती को गोली मार युवक की आत्महत्या - फोटो : संवाद
रजनी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी स्कूटी से कॉलेज गई थी। दोपहर को एक बजे तक लौटने की बात कही थी। जब एक बजे तक नहीं लौटी तो फोन लगाया था लेकिन फोन नहीं उठा। दोपहर पौने तीन बजे करीब गोली लगने की सूचना मिली। रजनी ने बताया कि युवक काफी समय से उनकी बेटी के पीछा कर रहा था। उसके बेटी ने कई बार धमकी देने की बात कही थी, लेकिन कभी गंभीरता से नहीं लिया। बोली, यदि बेटी की बात सुन ली होती तो शायद आज यह घटना न होती।
विज्ञापन
Young man shot Girl student and then committed suicide in Sambhal
संभल में युवती को गोली मार युवक की आत्महत्या - फोटो : संवाद
गांव से एक किलोमीटर दूर हुई घटना
पाकबड़ा के नजदीक स्थित कॉलेज से पढ़कर लौट रही छात्रा प्रतीक्षा को आरोपी ने छात्रा के गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सरकारी नलकूप के नजदीक रोका था। इससे यह भी साफ हो गया कि आरोपी पहले से ही वहां मौजूद था और छात्रा के आने का इंतजार कर रहा था। दूर खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि काफी देर तक तो छात्रा और युवक में बात हुई थी। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब मौके पर पहुंचे तो छात्रा अलग पड़ी थी और आरोपी की जान जा चुकी थी। इसके बाद ही पुलिस को सूचना दी गई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed