फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Weather Photo: 24 घंटे में 3.5 डिग्री गिरा पारा... कांपे लोग, बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान में भारी गिरावट

Tue, 24 Dec 2024 04:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 04:50 PM IST
सार

मुरादाबाद में कोहरे और शीतलहर के चलते दिन का तापमान 3.5 डिग्री गिरकर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया। ठंड बढ़ने से लोग अलाव तापते और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। मौसम विभाग ने मंगलवार को कोहरा और 27-28 दिसंबर को बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन
UP Weather Photo: Temperatures dropped by 3.5 degrees in 24 hours, drizzle caused huge drop temperature
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद मंडल में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह कोहरा, फिर बादल छाने और शीतलहर चलने की वजह से 24 घंटे में अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस गिर गया। दिन का तापमान गिरने से लोग ठिठुरते हुए नजर आए। शाम को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मंगलवार की सुबह हल्का कोहरा छाया हुआ था। समय बढ़ने के साथ कोहरा तो छंट गया लेकिन बादलों की आवाजाही शुरू हो गई।

UP Weather Photo: Temperatures dropped by 3.5 degrees in 24 hours, drizzle caused huge drop temperature
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

बादल छाए रहने की वजह से धूप नहीं निकली। इससे ठिठुरन बढ़ गई। दोपहिया में घरों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। सड़कों के किनारे लोग अलाव तापते दिखे। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

UP Weather Photo: Temperatures dropped by 3.5 degrees in 24 hours, drizzle caused huge drop temperature
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था। वातावरण में सुबह नमी 88 फीसदी थी, जो शाम को 79 फीसदी दर्ज की गई। हवा की गति उत्तर से दक्षिण दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि अब ठंड में लगातार बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Weather Photo: Temperatures dropped by 3.5 degrees in 24 hours, drizzle caused huge drop temperature
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी कोहरा छाने का अनुमान है। हालांकि, एक पश्चिमी विक्षोभ 27 और 28 दिसंबर को सक्रिय हो सकता है, जिससे बारिश होने की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
UP Weather Photo: Temperatures dropped by 3.5 degrees in 24 hours, drizzle caused huge drop temperature
मुरादाबाद मंडल में बदला माैसम का मिजाज - फोटो : अमर उजाला

ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे

सोमवार सुबह कड़ाके की ठंड होने की वजह से सड़कों पर अन्य दिनों की अपेक्षा आवाजाही कम रही। सुबह स्कूल जाने के लिए भी बच्चों को खासी परेशानी हुई।  जैकेट, कैप और ग्लव्स पहनकर बच्चे स्कूल पहुंचे। दोपहिया वाहनों से जाने वाले बच्चे भी ठिठुरते नजर आए। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के समय भी बादल छाए हुए थे। इसकी वजह से तब भी राहत नहीं मिली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed